CAT 2026 Exam: IIM Indore Implements Facial Recognition & Mobile Jammers


  • Hindi News
  • Career
  • CAT 2026 Exam: IIM Indore Implements Facial Recognition & Mobile Jammers

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CAT 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के चेहरे की पहचान यानी फेशियल रिकग्निशन AI के माध्यम से किया जाएगा। इस साल CAT का आयोजन IIM इंदौर कर रहा है। CAT 2026 के लिए इसे पहली बार लागू किया जा रहा है। यह प्रोसेस सभी एग्जाम सेंटर पर अपनाई जाएगी।

CAT 2026 का आयोजन 29 नंवबर 2026 को देशभर के लगभग 170 शहरों में किया जाएगा। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर मोबाइल जैमर भी लगेंगे। इस साल CAT के लिए लगभग 2.89 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

रिकग्निशन न होने पर वेरिफिकेशन से एंट्री

CAT 2026 में फेशियल रिकग्निशन के साथ ही फिजिकल वेरेिफिकेशन भी होगा। इसका फायदा यह होगा कि अगर फेशियल रिकग्निशन से चेहरा नहीं मिलता है तो फिजिकल वेरिफिकेशन करने के बाद कैंडिडेट्स को एंट्री दी जाएगी।

CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन सेशन में किया जाएगा। एग्जाम के हर सेक्शन में सवालों के जवाब देने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा। कैंडिडेट्स एक सेक्शन के सवालों का जवाब देते समय किसी दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकेंगे।

क्यों किया जा रहा है फेस रिकग्निशन

भारत में अब कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों की पहचान AI बेस्ड फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक तकनीक से की जा रही है। इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्र पर असली उम्मीदवार की पहचान करना और उसकी जगह दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठने से रोकना है।

आईडेंटिफाई वेरिफिकेशन की 3 तकनीक

See also  CISF constable/fire male recruitment 2017: Apply for 487 posts at cisfrectt.in | Jobs News

एआई फेस रिकग्निशन

यह एक ऐसी तकनीक है जो AI और मशीन लर्निंग का उपयोग करके चेहरे की खासियत का एनालिसिस करती है और डिजिटल पैटर्न बनाती है।

खासियत:

इसमें लाइवनेस डिटेक्शन होता है। इससे यह पता चलता है कि सामने रियल पर्सन खड़ा है या किसी फोटो, वीडियो या मास्क का इस्तेमाल किया गया है।

आधार फेस ऑथेंटिकेशन

यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा विकसित एक संपर्क रहित आईडेंटिटी वेरिफाई सर्विस है। इसमें आधार कार्ड होल्डर के चेहरे को स्कैन करके उसकी आइडेंटिटी चेक की जाती है।

खासियत :

इस प्रोसेस के लिए किसी फिंगरप्रिंट मशीन या स्कैनर की जरूरत नहीं होती बल्कि स्मार्टफोन के कैमरे से काम हो जाता है। बुजुर्गों या ऐसे मजदूरों जिनके फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो पाते,उनके लिए भी यह उपयोगी है। सरकार आधार विजन 2032 के तहत फिंगरप्रिंट के मुकाबले फेस रिकग्निशन को बढ़ावा दे रही है।

फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक

यह सबसे पुरानी और पारंपरिक बायोमेट्रिक प्रोसेस है। जिसमें फिंगरप्रिंट्स मिलाए जाते हैं।

खासियत : अगर आपके फिंगरप्रिंट क्लियर नहीं आते हैं तो असुविधा से बचने के लिए UIDAI ने आधार ऐप के जरिए बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करने की सुविधा दी है।

CAT का महत्व :

CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) भारत की सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम में से एक है। इसके जरिये देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में MBA और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है। CAT का आयोजन हर साल IIMs में से किसी एक संस्थान द्वारा किया जाता है।

CAT एग्जाम ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

——————————————————————–

ये खबर भी पढ़ें

See also  NTA Recruitment 2026: NTA ने निकाली डायरेक्टर समेत 13 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन? 

विदेश से MBBS करने वाले 77% छात्र FMGE में फेल:सिर्फ 22.86% पास, इलाज तब ही कर पाएंगे जब एग्जाम पास करेंगे

विदेश से MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे देशभर के हजारों युवाओं की मुश्किलें FMGE एग्जाम में फेल होने से बढ़ गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required