UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज यानी 25 अक्टूबर को राज्य भर में पीईटी परीक्षा आयोजित करेगा. आज उम्मीदवार पीईटी का पहला पेपर देंगे. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

वहीं पूरे राज्य के लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे. इसलिए आयोग की ओर से परीक्षा में शामिल होने से पहले ही उम्मीदवारों को छोटी-छोटी गलतियों से बचने की सलाह दी है. ऐसे में अगर आप भी यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो अपनी तैयारी पहले से कर लें. 

इन तारीखों पर होनी है परीक्षाएं 

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए राज्य भर के 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 35,41, 297 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी.

समय से पहुंचे परीक्षा केंद्र 

यूपी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. सुबह की शिफ्ट के लिए परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 2:30 बजे परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे. वहीं गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. 

See also  IIT Bombay Recruitment: काउंसलर पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्तूबर तक करें आवेदन

परीक्षा में यह डॉक्यूमेंट ले जाना न भूलें 

परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए कई तरह के डॉक्यूमेंट उम्मीदवारों को ले जाने होंगे. इसमें सबसे पहला और जरूरी डॉक्यूमेंट एडमिट कार्ड है. परीक्षा देने जाने के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. इसके अलावा मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से एक और उनकी फोटो कॉपी भी साथ लेकर जाएं. वहीं आधार कार्ड के साथ अपनी दो नई पासपोर्ट साइज की फोटो जरूर लगाएं,  जिनके पीछे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और परीक्षा की तारीख लिखी होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें-यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

इन चीजों को ले जाना बैन 

परीक्षा के नियमों को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर सख्त रोक है. परीक्षा में जाते समय उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या दूसरे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ नहीं रखने हैं. वहीं परीक्षा हॉल में लिखने के लिए केवल नीला या काला बॉल पेन ही साथ ले जाने की परमिशन है. 

पेपर पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग के नियम 

यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संविधान, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता और ग्राफ विश्लेषण जैसे विषय शामिल है. इसके अलावा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक यानी 0.25 अंक काटा जाएगा. वहीं छात्रों को ओएमआर शीट पर प्रश्न पत्र का सही सीरियल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है. गोलो को आधा न भरें और न ही एक प्रश्न के लिए एक से ज्यादा गोले भरें, नहीं तो उस उत्तर को अमान्य माना जाएगा.

See also  KEAM 2026 trial allotment result released at cee.kerala.gov.in; direct link to check here

ये भी पढ़ें-प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required