MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 


मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने जिला एवं सत्र न्यायालयों में 418 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड- 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड- 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और असिस्टेंट ग्रेड 3 (इंग्लिश नॉइंग) के पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 6 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो चुकी है. वहीं योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी. 

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के हैं. इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 299 पद है, वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मेनेजर स्टाफ) के 20 पद हैं. असिस्टेंट ग्रेड-3 (इंग्लिश नॉइंग) के 30 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के 69 पद है. कुल मिलाकर 418 पदों पर भर्तियां की जानी है. जिला एवं सत्र न्यायालय में पोस्टिंग का आवंटन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. इसके साथ ही पद के अनुसार सीपीसीटी स्कोर कार्ड, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा और शॉर्टहैंड की निर्धारित स्पीड मांगी गई है. स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए हिंदी शॉर्टहैंड की न्यूनतम स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 और कोर्ट मैनेजर स्टाफ के लिए हिंदी शॉर्टहैंड की स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है. असिस्टेंट ग्रेड 3 (इंग्लिश नोइंग) के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड की स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट है. सीपीसीटी परीक्षा एमएपी-आईटी या मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी से पास होना जरूरी है. साथ ही 1 साल का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा भी होना चाहिए. 

See also  कॉपी चेक विवाद के बीच CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्युएशन फीस 700 से घटाकर 100 रुपये की

उम्र सीमा और आवेदन फीस 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है, वहीं अधिकतम उम्र 40 वर्ष है. जबकि संबंधित आरक्षित वर्गों को इस भर्ती के लिए उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. इसके अलावा फीस की बात करें, तो जनरल और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 943.40 रुपये फॉर्म की फीस है. वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 743.40 रुपये निर्धारित की गई है. 

ये भी पढ़ें-JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

कितनी मिलेगी सैलरी? 

स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के पद पर पे मैट्रिक 28,700 से 91,300 रुपये है. स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए पे मैट्रिक्स 25,300 से 80,500 रुपये है. वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मेनेजर स्टाफ) और असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए पे मैट्रिक्स 19,500 से 62,000 रुपये हैं. 

ऐसे करें आवेदन 

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले MP हाई कोर्ट की वेबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा. 
  • यहां रिक्रूटमेंट-रिजल्ट सेक्शन में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का ऑप्शन चुनना होगा. 
  • इसके बाद एडवर्टाइजमेंट नंबर 666/Exam/2026 के तहत रजिस्ट्रेशन करना होगा. 
  • अब भर्ती से संबंधित जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करने होंगे. 
  • इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  • लास्ट में कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE keeps Coempt Edutrack for Class 12 re-evaluation despite OSM row, makes one key change | DETAILS

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required