Explained: बिहार में TRE-4 में 32,388 पदों पर वैकेंसी! परीक्षा पैटर्न में बदलाव का रखें ध्यान


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है. अब इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 26 अक्टूबर 2026 तक भरे जा सकेंगे. यह भर्ती कुल 32,388 रिक्त पदों पर की जा रही है. इसमें कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षक पद शामिल हैं. यह नोटिफिकेशन सीधे तौर पर पटना में हुए बड़े छात्र आंदोलन और सरकार के साथ हुई समझौते की वजह से निकला है. तो आइए जानते हैं बंपर वैकेंसी के  बारे में…

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

बिहार लोक सेवा आयोग ने 18 अगस्त 2026 को TRE-4.0 के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या-14/2026 जारी किया था. बाद में इस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया और उसकी जगह नया विज्ञापन जारी किया गया है.

इस बार आयोग ने साफ कर दिया है कि अंतिम तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

सबसे ज्यादा पद उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11-12 के लिए हैं, जबकि सबसे कम पद प्राथमिक कक्षाओं के लिए हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार सरकार ने TRE-4.0 में 45,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही थी, जिसमें 7,000 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं. फिलहाल जारी विज्ञापन में 32,388 पदों का जिक्र है. आगे और पद जोड़े जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

See also  Why is UPSC CSE prelims result 2026 on trends? Top 8 FAQs on prelims result

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ B.Ed या D.El.Ed जैसी शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा, संबंधित स्तर के लिए CTET, BTET या STET पास होना चाहिए.
  • आयु सीमा: सामान्य पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष, सामान्य महिला के लिए 40 वर्ष, BC/EBC के लिए 40 वर्ष, SC/ST के लिए 42 वर्ष और दिव्यांगजनों के लिए 47 वर्ष तक की छूट है.

परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

इस बार BPSC ने TRE-4.0 की परीक्षा को लेकर कुछ बड़े बदलाव किए हैं. पहली बार यह परीक्षा दो चरणों में होगी:

  • प्रारंभिक परीक्षा: इसमें 150 मल्टिपल सवाल होंगे, जो 150 अंकों के होंगे. इसे 2 घंटे में पूरा करना होगा.
  • मुख्य परीक्षा: इसमें भी 150 प्रश्न होंगे और कुल 150 अंक होंगे. इसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी.

एक और बड़ा बदलाव यह है कि इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू की गई है. यानी हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा. इसके अलावा, ऑब्जेक्टिव परीक्षा में पांचवें विकल्प ‘E’ की भी व्यवस्था की गई है.

आवेदन प्रक्रिया पहले क्यों टली थी?

BPSC ने 1 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन 31 अगस्त 2026 को इसे स्थगित कर दिया गया. आयोग ने इसके पीछे ‘प्रक्रियात्मक बदलाव’ और ‘प्रशासनिक कारण’ बताए थे. इसका एक बड़ा कारण अभ्यर्थियों का विरोध भी था.

शिक्षक भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न में बदलाव और निगेटिव मार्किंग का विरोध कर रहे थे. उनका कहना था कि निगेटिव मार्किंग से उनके चयन की संभावनाएं कम हो जाएंगी. इसके अलावा, कुछ अभ्यर्थी CTET पास उम्मीदवारों को TRE-4 में एंट्री देने की मांग भी कर रहे थे. इन सब कारणों से आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा.

See also  BPSC Integrated 70th Combined prelims postponed to December | Jobs News

अब आगे क्या होगा?

नए शेड्यूल के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 26 अक्टूबर 2026 तक अभ्यर्थी अपना फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2026 है, यानी फॉर्म भरने से एक दिन पहले तक फीस जमा करनी होगी.

परीक्षा की तारीखों की बात करें तो BPSC के कैलेंडर के मुताबिक TRE-4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच होनी थी, लेकिन आवेदन प्रक्रिया में देरी के चलते परीक्षा की तारीखें भी आगे बढ़ सकती हैं. नतीजे नवंबर 2026 में घोषित किए जाने की उम्मीद है.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो 3 बातें ध्यान में रखें.

  • आवेदन करने से पहले विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ लें.
  • फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज तैयार रखें.
  • लास्ट डेट का इंतजार बिल्कुल न करें.

इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी वहां से विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं. यह भर्ती बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का एक बड़ा मौका है, इसलिए तैयारी में कोई कोताही न बरतें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Sikar Student Suicide | Umesh Mali Ends Life Before NEET Exam Dream Shattered

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required