रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, रेल कोच फैक्ट्री में निकली इन पदों पर वैकेंसी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेल कोच फैक्ट्री ने खेल कोटे के 23 पदों पर भर्ती निकाली.
  • आवेदन 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक जमा करें.
  • हॉकी, फुटबॉल जैसे अनेक खेलों के लिए पद उपलब्ध.
  • चयन खेल प्रदर्शन, ट्रायल और शैक्षणिक योग्यता पर आधारित.

खेल के फील्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है. रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला ने खेल कोटा भर्ती 2026-27 के तहत अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों के लिए 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बताते चलें कि इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन की शुरुआत 15 जून 2026 से हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम डेट 14 जुलाई 2026 तय की गई है.

आरसीएफ की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हॉकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, क्रॉस कंट्री, कुश्ती, फुटबॉल और क्रिकेट समेत कई खेलों के खिलाड़ियों के लिए पद तय किए गए हैं. इनमें पुरुष हॉकी के लिए एक, महिला हॉकी के लिए चार, महिला भारोत्तोलन के लिए तीन, महिला एथलेटिक्स के लिए दो, महिला क्रॉस कंट्री के लिए चार, पुरुष एथलेटिक्स के लिए एक, पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के लिए तीन, पुरुष फुटबॉल के लिए तीन और पुरुष क्रिकेट के लिए दो पद शामिल हैं.

जरूरी योग्यता क्या है?
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है. इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी की तरफ से जारी NAC भी मान्य होगा. लेवल-2 पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एक्ट अप्रेंटिस प्रमाणपत्र आवश्यक है. वहीं लेवल-4/5 पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री और कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी है.

See also  UPSSSC Vacancy: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी में 700+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

सैलरी कितनी होगी?
इन पदों पर च्यबिट उम्मीदवारों को बढ़िया सैलरी मिलेगी। इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 5200-20200 रुपये के वेतनमान के साथ ग्रेड पे 2400 या 2800 रुपये मिलेगा. वहीं लेवल-2 और लेवल-1 के पदों के लिए भी रेलवे के नियमानुसार अच्छी सैलरी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

यह भी पढ़ें – अब स्थगित हुई ये परीक्षा, 5 जुलाई को किया जाएगा आयोजन; जान लें जरूरी डिटेल्स

सिलेक्शन कैसे होगा?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी. कुल 100 अंकों में से 50 अंक खेल उपलब्धियों, 40 अंक ट्रायल के दौरान खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और प्रदर्शन मूल्यांकन तथा 10 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए निर्धारित किए गए हैं. सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा.

इतना देना होगा शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है. हालांकि ट्रायल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. वहीं एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है. इन उम्मीदवारों को ट्रायल में शामिल होने पर 200 रुपये वापस किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें – ICAI CA इंटर रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर कर सकते हैं चेक, शार्दुल रहे टॉपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required