Starbucks India GCC Center Launch & Defence Ministry Tank Power Units Deal


  • Hindi News
  • Career
  • Starbucks India GCC Center Launch & Defence Ministry Tank Power Units Deal

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत- मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2026’ शुरू

  • 22 सितंबर को भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2026’ शुरू हुआ।
  • भारत-मंगोलिया के बीच ये अभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में किया जा रहा है और ये 18वां संस्करण है।
  • इस संस्करण में भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के 45-45 जवान भाग ले रहे हैं।
  • अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी/काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन के लिए संयुक्त क्षमता बढ़ाना है।
  • ये एक वार्षिक प्लाटून-स्तरीय सैन्य अभ्यास है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा और ये अभ्यास हर साल भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होता है।
  • इसमें ˈकॉड्‌न्‌ और सर्च ऑपरेशन और रूम इंटरवेशन ड्रिल का अभ्यास होगा। स्पेशल ऑपरेशन्स और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग भी ट्रेनिंग का हिस्सा है।
  • इसमें सैनिक ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम के इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी की जाएगी।
  • अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच आपसी सहयोग, यानी साथ मिलकर प्रभावी ढंग से ऑपरेशन करने की क्षमता मजबूत होगी।

पिछले संस्करण का आयोजन मई-जून 2025 में उलानबटार, मंगोलिया में हुआ था।

पिछले संस्करण का आयोजन मई-जून 2025 में उलानबटार, मंगोलिया में हुआ था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं

  • 22 सितंबर को सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं।
  • सविता के इस योगदान को सम्मान देने के लिए हॉकी इंडिया ने उन्हें 10 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की।
  • सविता ने भारत की पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
  • सविता ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में इंडोनेशिया के खिलाफ भारत के पूल बी मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया है।
  • ओपन प्ले में शॉट रोकने की अपनी काबिलियत और पेनल्टी शूटआउट में बिना घबराए खेलने के रिकॉर्ड के कारण हॉकी की दुनिया में ‘द वॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना है।
  • सविता तीन ओलंपिक, दो एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और एफआईएच प्रो लीग जैसे कई अहम टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं।
See also  nmrc recruitment officer jobs offer 2 lakh salary
सविता ने 2009 में अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

सविता ने 2009 में अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

एग्रीमेंट (AGREEMENT)

3. रक्षा मंत्रालय ने पावर यूनिट के लिए ₹586 करोड़ का MoU किया

  • 22 सितंबर को रक्षा मंत्रालय ने टैंकों के लिए पावर यूनिट खरीदने के लिए 586 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया।
  • ये कॉन्ट्रैक्ट नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ‘एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ साइन किया गया।
  • इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत T-72 और T-90 टैंकों के लिए ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) खरीदी जाएगी।
  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने सेना की मैकेनाइज्ड यूनिट्स की ऑपरेशनल तैयारी को मजबूत करने के लिए ये कॉन्ट्रैक्ट किया है।
  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, APU टैंक के फायर कंट्रोल सिस्टम, फायरिंग सर्किट, गन स्टेबलाइजेशन सिस्टम और अन्य सिस्टम के लिए बिजली उपलब्ध कराने का वैकल्पिक स्रोत है।
  • स्वदेशी रूप से विकसित APU के शामिल होने से भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड फॉर्मेशन की परिचालन क्षमता, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक संचालन क्षमता मजबूत होगी।
  • APU टैंक के मुख्य इंजन को बंद रखकर बिजली प्रोड्यूस करने का एक वैकल्पिक स्रोत है।
  • ये फायर कंट्रोल सिस्टम को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई करता है और टैंक के मुख्य इंजन को लंबे समय तक चलाए रखने में मदद करता है।

4. स्टारबक्स ने भारत में पहला सेंटर स्थापित करने के लिए MoU किया

  • 22 सितंबर को अमेरिकी कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) ने चेन्नई में अपना पहला ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MoU किया।
  • इस MoU पर स्टारबक्स और गाइडेंस तमिलनाडु के बीच समझौता हुआ। समझौते के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे।
  • ये सेंटर स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस और टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा।
  • इस MoU के तहत टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े काम किए जाएंगे, जिनमें सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) जैसे सेक्टर शामिल हैं।
  • ये सेंटर भारत में स्टारबक्स के रिटेल बिजनेस से अलग काम करेगा।
  • इस MoU में स्टारबक्स चेन्नई GCC अमेरिका में स्थित टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस के साथ मिलकर काम करेगा।
See also  Lucknow School Assault | Nursery Student Beaten By Class Monitor

ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (GCC)

  • GCC ऐसे केंद्र होते हैं जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी वैश्विक गतिविधियों के लिए टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, R&D और अन्य विशेषज्ञ कार्य संचालित करती हैं।
  • चेन्नई भारत के प्रमुख GCC हब में शामिल है और भारत में 2,100 से ज्यादा GCC सेंटर हैं।
ये सेंटर स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस और टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा।

ये सेंटर स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस और टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा।

अवार्ड (AWARD)

5. गुजरात में नेशनल फिल्म अवार्ड सेरेमनी हुई

  • 22 सितंबर को गुजरात में नेशनल फिल्म अवार्ड सेरेमनी मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड दिए
  • पहली बार नई दिल्ली के विज्ञान भवन की बजाय ये सेरेमनी गुजरात के केवड़िया में यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में हुई।
  • कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
  • यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
  • इसके साथ ही बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया गया।
  • आनंद एल. राय को नॉन फीचर फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।
  • बेस्ट वॉयस ओवर के लिए सौंदर्या जयचंद्रन को इंग्लिश फिल्म लिटिल प्लैनेट: ए टेल ऑफ फ्रॉग्स के लिए अवार्ड मिला।
  • भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
  • विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को की गई थी।

आज का इतिहास

  • 1846 में जर्मन खगोलशास्त्री जोहान गॉटफ्रीड गैले ने बर्लिन वेधशाला (Observatory) में नेप्च्यून ग्रह की खोज की।
  • 1908 में हिंदी साहित्य के ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म हुआ।
  • 2009 में ISRO ने ओशनसैट-2 समेत सात उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
See also  Railway Recruitment 6777 Apprentice Jobs

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required