bpsc project manager recruitment exam postponed due to administrative reasons


बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, BPSC की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर होनी थी, जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

बीपीएससी द्वारा परीक्षा स्थागित होने की जानकारी वेबसाइट पर नोटिफिकेशनन जारी कर दी है।

नई एग्जाम डेट जल्द होगी घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग के नोटिस के अनुसार, नई परीक्षा तिथि का एलान बाद में की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय-समय पर  वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

कैसे होगा भर्ती के लिए चयन

इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग विषय से 70 अंकों के प्रश्न, समसामयिक घटनाएं-राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय विषय से 40 अंकों के प्रश्न और मानसिक क्षमता जांच विषय से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी

– बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

– इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

– अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट कर दें।

– इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएंगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। 



Source link

See also  ICAI CA Final Result May 2026: How to check CA Results May 2026, Pass percentage, Topper List Direct Link at icai.org, icai.nic.in

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required