बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज


जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने 26 अक्टूबर 2026 को नया आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, विश्वविद्यालय में सभी कोर्स की कक्षाएं दिवाली की छुट्टियों तक ऑनलाइन मोड में चलेंगी.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में पढ़ाई को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. विश्वविद्यालय द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी कोर्स की कक्षाएं दिवाली की छुट्टियों तक पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. 24 अक्टूबर को जारी अपने पिछले आदेश का विस्तार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है.

8 नवंबर तक ऑनलाइन पढ़ाई, फिर होगी कैंपस के हालात की समीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन के नए निर्देशों के अनुसार, सभी संकायों और पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन ही चलेंगी. 8 नवंबर के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस के मौजूदा हालात और स्थिति की गहन समीक्षा करेगा. समीक्षा बैठक के बाद ही यह तय किया जाएगा कि ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी या ऑनलाइन मोड को ही आगे बढ़ाया जाएगा.

मिड-टर्म परीक्षाएं भी होंगी ऑनलाइन: प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

जारी किए गए आदेश में कक्षाओं के साथ-साथ परीक्षाओं को लेकर भी स्थिति साफ की गई है.

दूसरे मिड-टर्म सेमेस्टर की परीक्षाएं: सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा. परीक्षा की समय-सारणी (Schdule) और इससे जुड़े नियम संबंधित संकाय के डीन, विभागाध्यक्ष (HOD) और परीक्षा नियंत्रक मिलकर तय करेंगे.

रिसर्च स्कॉलर्स के लिए निर्देश: पीएचडी (Ph.D.) कर रहे शोधार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने सुपरवाइजर के साथ ऑनलाइन संपर्क में रहें और अपना रिसर्च वर्क जारी रखें.

See also  Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Results 2026 (Beyond IITs And NITs)

यह भी पढ़ें: दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

उपस्थिति (Attendance) का रिकॉर्ड अनिवार्य: सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करें और छात्रों की अटेंडेंस का पूरा रिकॉर्ड दर्ज करें.

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन शेड्यूल के अनुसार ही सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required