NTA ने जारी किया 2027 तक का एग्जाम कैलेंडर, इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाले कई बड़ी परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें यूजीसी नेट, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट, जेईई मेन, सीएमएटी और सीयूईटी पीजी समेत जरूरी परीक्षाओं की संभावित तारीखें बताई गई है. कैलेंडर जारी होने से इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आगे की पढ़ाई और एग्जाम प्लान तैयार करने में मदद मिलेगी. हालांकि एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह तारीखें फिलहाल संभावित है और इनमें बदलाव किया जा सकता है. 

UGC NET दिसंबर में JEE Main जनवरी में 

एनटीए की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का आयोजन 14 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा. 20 और 21 दिसंबर को इसके लिए बफर डेट के तौर पर रखा गया है. वहीं जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है. इसके बाद जेईई मेन 2027 सेशन 1 जनवरी में आयोजित होगा. परीक्षा 22, 23, 24 और 28, 29, 30 जनवरी को होगी. 31 जनवरी को बफर डेट के रूप में रखा गया है. बफर डेट का इस्तेमाल ऐसी स्थिति में किया जाता है, जब किसी वजह से परीक्षा तय तारीख पर आयोजित नहीं हो पाती और परीक्षा एजेंसी को वैकल्पिक तारीख की जरूरत पड़ती है.

CMAT और CUET PG की तारीख भी तय 

कैलेंडर में दूसरी परीक्षाओं की संभावित तारीख भी दी गई है. आर्मी कैडेट्स कॉलेज एग्जामिनेशन 4 जनवरी को आयोजित होने का प्रस्ताव है, जबकि सीएमएटी 2027 की परीक्षा 7 फरवरी को होगी. एनआईटीटीटी पार्ट 1 का आयोजन 26 और 27 फरवरी को किया जाएगा. वही सीयूईटी पीजी 2027 की परीक्षा  मार्च में 17 दिनों की अवधि के दौरान आयोजित की जाएगी. एनआईआईआईटी पार्ट 2 की परीक्षा 5 और 7 मार्च को प्रस्तावित हैं. 

See also  जेईई मेन और नीट को मिलाने की तैयारी, सरकार ला सकती है One Nation One Exam सिस्टम

ये भी पढ़ें-NTA में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती, 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

कैलेंडर में कौन-कौन सी परीक्षाएं शामिल?

एनटीए के दिसंबर 2026 से मार्च 2027 वाले कैलेंडर में यूजीसी नेट, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट, जेईई मेन, सीएमएटी, सीयूईटी पीजी और एनआईआईआईटी के अलावा आर्मी कैडेट्स कॉलेज, निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम, सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम समेत दूसरी कई परीक्षाएं शामिल है. वहीं यह कैलेंडर जारी करने के साथ ही एजेंसी ने यह भी कहा है कि पहले से परीक्षा अवधि की जानकारी देने का उद्देश्य यह है, ताकि वह अपनी एकेडमी गतिविधियों की योजना बना सके. 

अलग से जारी होगा परीक्षा का नोटिफिकेशन 

एनटीए ने कैलेंडर जारी करने के साथ ही यह भी कहां है कि कैलेंडर को किसी भी परीक्षा का नोटिफिकेशन न माना जाए. हर परीक्षा के लिए अलग से इंफॉर्मेशन बुलेटिन और परीक्षा संबंधी नोटिस जारी किया जाएगा. इसमें आवेदन की तारीख, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-हरियाणा के स्कूलों में 41 हजार टीचर्स कम, इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  GSEB SSC Results 2026 Date and Time: Gujarat Board to declare Class 10th results on May 6 | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required