बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन


बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए थे, जिसकी लास्ट डेट अब जल्द ही आने वाली है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया, वह 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ निर्धारित फीस जमा करना भी जरूरी है. बैंक ने 7 सितंबर को जारी एडेंडम के जरिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी. यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (JMG/S-I) के तहत रेगुलर आधार पर की जा रही है. ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है.

2,482 पदों में किस राज्य में कितनी वैकेंसी?

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 2,482 लोकल बैंक ऑफिसर के पद भरे जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा 1,185 पद गुजरात के लिए है. इसके बाद कर्नाटक में 418 और महाराष्ट्र में 218 पद है. उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे उसकी स्थानीय भाषा का नॉलेज होना चाहिए.

ग्रेजुएशन के साथ बैंकिंग का एक्सपीरियंस भी जरूरी

एलबीओ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी स्तर पर काम से कम 1 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है. आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

See also  NEET UG 2026 Re-Exam Result Controversy

कितनी है आवेदन फीस?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 850 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 150-175 रुपये निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें-DU में बैक लगने पर नहीं होगी डिग्री रद्द, जानें कितने समय में करना होगा क्लियर

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. इसमें ऑनलाइन, लिखित परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, साइकोमेट्रिक असेसमेंट और ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू शामिल हो सकता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

48,480 रुपये से शुरू होगी बेसिक सैलरी

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जेएमजी-स्केल 1 के तहत होगी. इस पद पर शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये हैं, जो अधिकतम 85,920 रुपये तक है. इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. उम्मीदवारों को 3 साल की एक्टिव सर्विस पूरी करने के लिए सर्विस बॉन्ड भी देना होगा. तय अवधि से पहले बैंक छोड़ने पर 3 महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर पेनल्टी देनी होगी, जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के सिख छात्र को मैट्रिक में मिली 2nd रैंक, भारत का SGPC देगा ₹51 हजार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  SSC GD exam cancelled at various centres in UP, Bihar; revised dates soon

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required