बदले हुए पैटर्न के साथ होगी SSC CGL परीक्षा, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम


कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक चलेगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्ट में आयोजित होनी है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी कार्यालय में कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. इस भर्ती के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और ऑडिटर जैसे पर शामिल है. 

चार विषयों से पूछे जाएंगे 100 सवाल 

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में कुल 100 एमसीक्यू सवाल होंगे. पेपर 200 अंकों को का होगा और चारों सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 25 प्रश्न सवाल होंगे यह पेपर 50 अंक का होगा. वहीं जनरल अवेयरनेस के भी 25 प्रश्न 50 अंक के होंगे. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न 50 अंक और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन के 25 प्रश्न 50 अंक के होंगे. रीजनिंग में वर्बल और नॉन-वर्बल दोनों तरह के सवाल होंगे. इसमें कोडिंग-डिकोडिंग, नंबर सीरीज, एनालॉजी, वेन डायग्राम, प्रॉब्लम सॉल्विंग, फिगरल सीरीज, एम्बेडेड फिगर्स और लॉजिकल रीजनिंग जैसे टॉपिक शामिल है. जनरल अवेयरनेस में करंट अफेयर्स के साथ इतिहास, संस्कृति,  भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान से सवाल पूछे जाएंगे. वहीं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में नंबर और गणितीय क्षमता पर आधारित प्रश्न होंगे. इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन में भाषा की समझ और बेसिक राइटिंग क्षमता को परखा जाएगा. 

See also  दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव

बदले हुए पैटर्न के साथ होगी परीक्षा

एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न में मुख्य रूप से इस बार टाइमिंग में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल इस बाद टियर 1 की परीक्षा के लिए के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय मिलेगा. दरअसल एसएससी सीजीएल परीक्षा में टियर 1 में 4 सेक्शन होते है. ऐसे में हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा. इसमें सेक्शन ऑटो-सबमिट और लॉक जैसे ऑप्शन के चलते 15 मिनट पूरे होते ही वह सेक्शन अपने आप सबमिट होकर जवाब लॉक हो जाएगा. वहीं इसके बाद नया सेक्शन शुरू हो जाएगा. इस तरह से स्टूडेंट्स पूराने सेक्शन में वापस नहीं जा पाएंगे. जिसका मतलब है कि सेक्शन आगे बढ़ने के बाद उम्मीदवार पिछले सेक्शन में नहीं जा सकेंगे और उस सेक्शन के सवालों को दोबारा अटेंप्ट नहीं कर सकेंगे. वहीं परीक्षा में इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन को छोड़कर प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार के सवाल हल करते समय सावधानी बरतनी होगी. 

ये भी पढ़ें-16 नहीं 6 घंटे पढ़कर भी निकल सकता है UPSC, जानें सही तरीका

कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

एसएससी सीजीएल परीक्षा कई दिनों और शिफ्टों में आयोजित होगी. जानकारी के अनुसार परीक्षा से करीब 9 से 12 दिन पहले उम्मीदवार को एग्जाम सिटी और एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी दी जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से दो या तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे.

दिसंबर में हो सकता है टियर 2 एग्जाम 

See also  BPSC announces 72nd CCE prelims 2026, introduces mandatory ‘E’ option, unanswered questions to attract penalty | Education News

एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले टियर 1 परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद इसमें सफल उम्मीदवार टियर 2 में शामिल होंगे. टियर 2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है. अंतिम चयन टियर 1 और टियर 2 में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा. 

ये भी पढ़ें-जामिया में बगैर एंट्रेंस दिए कैसे लें एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required