pratapgarh mega rojgar mela to offer over 1000 vacancies on 15 september


लंबे समय से नौकरियों की तलाश में घूम रहें, युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही यूपी के प्रतापगढ़ में रोजगार के नए मौके दिए जाएंगे। देश की नामचीन कंपनियों में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।इसके लिए योग्य कैंडिडेट्स का चयन जॉब फेयर में किया जाएगा। आपको बता दें कि 15 सितंबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। यहां पर नौकरी पाने के इच्छुक कैंडिडेट्स पहुंच सकते हैं। इस जॉब फेयर की सबसे खास बात यही है कि इस मेले में रजिस्ट्रेशन या हिस्सा लेने के लिए उन्हें एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि रजिस्ट्रेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। आइए आपको बताते हैं जॉब फेयर कहां लगेगा, टाइमिंग क्या होगी? कौन इसमें भाग ले सकता है। सभी तमाम जानकारियों के बारे में बताते हैं।

रोजगार मेले में कौन जा सकता है?

शैक्षिक योग्यता- इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा करने वाले कैंडिडेट्स पहुंच सकते हैं।

अनुभव- पढ़ाई पूरी करने के बाद जिन अभ्यर्थियों के पास जॉब का कोई अनुभव नहीं है, यानी फ्रेशर कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि किसी भी तरह का अनुभव को अनिवार्य नहीं किया गया है।

आयु सीमा- जिन अभ्यर्थियों ने कम से कम 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो। अधिकतम उम्र सीमा पोस्ट वाइज 26 से 30 वर्ष तक हो।

प्रतापगढ़ जॉब फेयर 2026 की जगह

तारीख- 15 सितंबर 2026
रोजगार मेला- प्रतापगढ़ रोजगार मेला 2026
वैकेंसी- 1030+ पदों पर भर्ती
चयन प्रक्रिया- पूरी तरह से निशुल्क
कहां लगेगा- ईजी हरे रामा हरे कृष्णा प्राइवेट आईटीआई, दशरथपुर रोड, पट्टी, प्रतापगढ़-230135
सैलरी कितनी मिलेगी?-  ₹20,000/- प्रति माह
रजिस्ट्रेशन कहां करें?-    rojgaarsangam.up.gov.in
रजिस्ट्रेशन करने का लिंक-    यूपी प्रतापगढ़ रोजगार मेला 2026 रजिस्ट्रेशन करें

See also  Delhi Govt Plans New Bill To Allow Private Institutions To Become Universities | Education and Career News

किन पदों पर होगी भर्ती

इस जॉब फेयर में प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई डिप्लोमा, असिस्टेंट ऑपरेशन जैसे जॉब टाइटल के लिए योग्य लोगों की जरुरत है। वहीं, सैलरी भी इन पदों के मुताबिक मिलेगी। प्रोडेक्शन डिपार्टमेंट में 17500 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी। बल्कि ट्रेनी को 19850, मशीन ऑपरेटर को 20500, आईटीआई डिप्लोमा को 15000 और असिस्टेंट ऑपरेशन को 17000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

जो लोग भी नौकरी चाहते हैं, वे लोग 15 सितंबर को आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं। अपने साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट्स लेकर ही जाएं। लेकिन पहले आप रोगगार संगम वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अगर इस दौरान आपको कोई परेशानी आती हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क करें।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required