दिल्ली पुलिस CAPS में SI की 1871 वैकेंसी, 30 सितंबर तक आवेदन का मौका


स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सज (CAPF) में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,871 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर तक का आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का आवेदन एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए करना होगा. आवेदन में किसी तरह का बदलाव करने के लिए करेक्शन विंडो 8 से 10 अक्टूबर तक खुली रहेंगी. 

दिल्ली पुलिस में 317 पद, CAPF में 1320 वैकेंसी 

कुल 1,871 रिक्तियों में दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 317 पद है. इनमें में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 205 और महिला उम्मीदवारों के लिए 112 पद निर्धारित है. वहीं सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के कुल 1,320 पद है. इसमें बीएसएफ में 457, सीआईएसएफ में 250, सीआरपीएफ में 254, आइटीबीपी में 187 और एसएसबी में 172 पद शामिल है. इसके अलावा सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के लिए पुरुष उम्मीदवारों के 234 पद रखे गए है.  इस तरह भर्ती में दिल्ली पुलिस,  सीएपीएफ और सीआईएसएफ फायर के पद शामिल है. 

किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?

दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ में एसआई के पद लेवल 6 के है. इनकी सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये है. वहीं सीएपीएफ में एसआई का पद ग्रुप बी नॉन गैजेटेड, नॉन मिनिस्ट्रियल कैटेगरी में आता है. सीआईएसएफ में एसआई का पद भी लेवल 6 का है और इसे ग्रुप बी नॉन गैजेटेड, नॉन मिनिस्ट्रियल पद के तौर पर वर्गीकृत किया गया है. दिल्ली पुलिस में एसआई का पद ग्रुप सी के तहत आता है. 

See also  NEET UG 2026: MBBS Seat Matrix Out; 9,911 New Seats Added, 25 Medical Colleges Approved | Education and Career News

ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सामान्य एसआई के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है, जबकि सीआईएसएफ में एसआई पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है. भर्ती के लिए उम्मीदवारों काे एसएससी की ओर से निर्धारित दूसरी पात्रता और फिजिकल मानकों को भी पूरा करना होगा. 

ये भी पढ़ें-पहले से टीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा देना होगा स्पेशल TET, क्या बोला शिक्षा विभाग?

कई चरणों में होगा चयन 

एसएससी सीपीओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा चरणों के जरिए किया जाएगा. पहले पेपर 1 सीबीटी मोड में होगी. इसके बाद फिजिकल दक्षता परीक्षा होगी. इन चरणों में सफल उम्मीदवार पेपर 2 में शामिल होंगे. इसके बाद मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार को सबसे पहले ssc.gov.in पर जाकर एसएससी पोर्टल पर ओटीआर पूरा करना होगा. 
  • एसएससी वेबसाइट पर किया गया ओटीआर नए पोर्टल पर मान्य नहीं होगा. 
  • ओटीआर के बाद लॉगिन करके एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन फॉर्म भरना होगा. 
  • फाॅर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी के साथ पद और फोर्स की प्राथमिकताएं भरनी होगी 
  • आवेदन प्रक्रिया में आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है. 
  • लास्ट में आवेदन फीस का पेमेंट करने के बाद सभी जानकारी जांच कर फॉर्म सबमिट करना होगा. 

ये भी पढ़ें-जामिया में अब हर क्लास ग्रुप पर रहेगा एक शिक्षक, प्रशासन का बड़ा फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  TS Inter Supplementary Result 2026 OUT at results.cgg.gov.in; check direct link, scorecard login credentials



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required