bank of baroda recruitment 2026 last date extended


क्या आप भी काफी समय से बढ़िया नौकरी पाने की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। असल में बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बैंक भर्ती के अऑनलाइन आवेदनकी लास्ट डेट 10 दिन आगे बढ़ चुकी है। इससे पहले उम्मीदवार 7 सितंबर तक का ही समय दिया गया था।

अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ गई है, ऐसे में आप 17 सितंबर 2026 कर दी गई है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए हैं, अब वे फॉर्म भर सकते हैं।

लोकल बैंक अधिकारी पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

 – उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

 – अभ्यर्थी को संबंधित राज्य या सर्किल की स्थनीय भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।

 – आयु सीमा- इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होना अनिवार्य है।

 – वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती में चयन कैसे होगा?

 – ऑनलाइन लिखित परीक्षा

 – स्थानीय भाषा की परीक्षा

 – साक्षात्कार 

 – दस्तावेज सत्यापन

आवेदन कैसे करना होगा?

 – सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करें।

 – अब वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं।

 – इसके बाद यहां लोकल बैंक अधिकारी भर्ती 2026 सें जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

See also  मां और दो मौसियां IAS, तीनों बनीं मुख्य सचिव, अब बेटी बनी IPS

 – अब अपनी सभी जरुरी जानकारी दर्ज करके मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए पंजीकरण पूरा कर लें।

 – मिले पंजीरकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

 – अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भर दें।

 – इसके बाद पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

 – निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

 – अब आप फॉर्म जमा करें और इसके बाद प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required