SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC में नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है. आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी, लेवल एग्जामिनेशन यानी SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए लोअर डिविजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर करीब 2,536 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है. 

किन-किन पदों पर हो रही है भर्ती?

SSC CHSL 2026 के तहत LDC-JSA और DEO ग्रेड ए पदों पर भर्ती होगी. आयोग ने फिलहाल करीब 2,536 वैकेंसी बताई है. पद और कैटेगरी के अनुसार अंतिम वैकेंसी का डिटेल बाद में एसएससी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. 

12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

एलडीसी-जेएसए और अधिकांश डीईओ पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या पास होना जरूरी है. वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, एससी और संस्कृति मंत्रालय में डीईओ- डीईओ ग्रेड ए पदों के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ गणित विषय होना जरूरी है, जो उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उनकी आवश्यक योग्यता 7 अक्टूबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए. 

आयु सीमा और सैलरी 

SSC CHSL 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जिसका मतलब है कि 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी. इसके अलावा एसएससी सीएचएसएल में चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के अनुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलेगी. एलडीसी-जीएसए पद के लिए पे लेवल-2 में 19,900 से 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी. डीईओ पद पर पे लेवल-4 में 25,500 से 81,100 रुपये और पे लेवल-5 में 29,200 से 92,300 तक सैलरी दी जाएगी. डीईओ ग्रेड ए के लिए पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

See also  Tamil Nadu TNDGE SSLC 10th Result OUT: Check at tnresults.nic.in and DigiLocker

ये भी पढ़ें-IIT Mandi में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन शुरू, इतनी योग्यता जरूरी

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. टियर-1 में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. टियर-2 में अलग-अलग सेक्शन के साथ कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और पद के अनुसार स्किल या टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा. टियर-2 के दोनों सेशन एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे 

ऐसे करें आवेदन 

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पूरा करके लोगिन करें.
  • अब SSC CHSL 2026 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें. 
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें. 
  • फीस पेमेंट करके फॉर्म को दोबारा अच्छे से जांच कर इसे सबमिट कर लें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-CBSE ने खोली CTET 2026 की करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  TGPSC releases DIET Lecturer recruitment notification: Applications open from June 24- check details

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required