Medical Interns Strike: Madhya Pradesh, J&K, Uttarakhand Stipend Protest


  • Hindi News
  • Career
  • Medical Interns Strike: Madhya Pradesh, J&K, Uttarakhand Stipend Protest

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में आज भी प्रदर्शन जारी है। इससे पहले 7 सितंबर को बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर हमीदिया अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने अस्पताल के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

प्रदर्शन करने वाले छात्र बैरिकेड पार करके आगे बढ़ने लगे। उन्होंने सड़क पर धरना दिया। इससे VIP रोड और आसपास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थिति नियंत्रित करने और डॉक्टरों को CM हाउस की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाटर कैनन मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

भोपाल के अलावा इंदौर, रतलाम समेत कई सरकारी अस्पतालों में भी इंटर्न और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर मौजूदा 14,337 रुपए स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

छात्रों ने कही आंदोलन जारी रखने की बात

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों से बैठक हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के लौटने पर स्टाइपेंड पर फिर चर्चा की बात कही। इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा- स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इंदौर में डॉक्टरों के समर्थन में रैली का आयोजन

इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में इंटर्न डॉक्टरों ने विरोध जताने के लिए रैली निकाली। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में डॉक्टरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। रैली में इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हुए।

See also  Indian Hockey Team Blue Jersey Return

जम्मू कश्मीर में 48 घंटे की भूख हड़ताल पर इंटर्न

जम्मू-कश्मीर में MBBS और BDS इंटर्न 31 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जम्मू-कश्मीर के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और दो डेंटल कॉलेजों के मेडिकल इंटर्न ने बढ़े हुए स्टाइपेंड की मांग को लेकर 7 सितंबर से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है।

प्रदर्शनकारी इंटर्न का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक स्टाइपेंड को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया जाता। उनका दावा है कि इस मुद्दे पर वे सरकार को काफी समय दे चुके हैं। इस संबंध में छात्रों द्वारा 2023 में भी सिफारिश की गई थी।

फिलहाल मेडिकल इंटर्न की नजर सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने पर है। इंटर्न का कहना है कि केवल बातचीत अब पर्याप्त नहीं हैं।

उत्तराखंड में करीब 600 इंटर्न भूख हड़ताल पर

उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्न अपना स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर 30,000 किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन में करीब 600 MBBS इंटर्न आंदोलन में शामिल हैं। इंटर्न ने OPD और वार्ड ड्यूटी का बहिष्कार किया है। हालांकि इमरजेंसी ड्यूटी वाले इंटर्न मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व वॉइस ऑफ इंटर्नस – उत्तराखंड के बैनर तले हो रहा है।

पीजी रेजिडेंट डॉक्टर काली पट्‌टी बांधकर कर रहे विरोध

इंटर्न डॉक्टरों का दावा है कि कई दूसरे राज्यों में MBBS इंटर्न को उत्तराखंड से अधिक स्टाइपेंड मिलता है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि स्टाइपेंड संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेजों से रिपोर्ट भी मांगी गई है।

See also  CBSE Revaluation Fee Slashed | Students OSM Complaint Resolved

इस हड़ताल में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी, वीसीएसजी मेडिकल कॉलेज/इंस्टीट्यूट, श्रीनगर, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून और सोबन सिंह जीना मेडिकल साइंसेज संस्थान, अल्मोड़ा के स्टूडेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के करीब 600 पीजी रेजिडेंट डॉक्टर भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं।

मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड को लेकर भारत का कानून

भारत में MBBS मेडिकल इंटर्न को स्टाइपेंड देना सिर्फ कॉलेज की मर्जी पर डिपेंड नहीं करता है। NMC के कंप्लसरी रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप रेग्यूलेशन्स 2021 में स्टाइपेंड का प्रावधान है। इसके अलावा सभी मेडिकल इंटर्न को स्टाइपेंड देने का नियम भी तय है।

इसके तहत CRMI रेग्यूलेशन्स 2021 के शेड्यूल-IV, क्लॉज 3(a) के अनुसार सभी इंटर्न को संबंधित संस्थान, यूनिवर्सिटी या राज्य की सक्षम प्राधिकरण द्वारा तय स्टाइपेंड दिया जाना जरूरी है।

————————————————————————

ये खबर भी पढ़ें

RRB NTPC ने 5165 पदों पर निकाली भर्ती:12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 33 साल

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  Rajasthan Government Job: राजस्थान में 53,749 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षा सितंबर में

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required