Nalanda University में नौकरी का सुनहरा मौका, इन Non-Teaching पदों के लिए जल्द करें आवेदन


सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, नालंदा विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। बता दें कि, इस भर्ती के जरिए सिर्फ 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं तथा चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के बेसिस पर होगा।
 
कौन लोग कर सकता है अप्लाई
– प्रबंधक (आईटी) पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सीएम या आईटी में बीई/बी.टेक, एमसीए या एम.एससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डेटा सेंटर, नेटवर्क और डेटा सुरक्षा के काम में कम से कम 5 साल एक्सपीरियंस होना बेहद जरुरी है।
– जो लोग सहायक प्रबंधक के पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके लिए शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है, लेकिन इसमें अनुभव कम मांगा गया है। इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।
– प्रबंधक (गेस्ट हाउस) पोस्ट के लिए उम्मीदवार को होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट या पर्यटन में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही गेस्ट हाउस के काम जैसे कि फ्रंट डेस्क, हाउसकीपिंग और रखरखाव में 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
– जूनियर इंजीनियर पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार के पास डिप्लोमा है तो 5 साल का अनुभव और डिग्री है तो 3 साल का अनुभाव होना चाहिए।
– सहायक (वित्त) पद के लिए 60% अंकों के साथ कॉमर्स में ग्रेजुएशन होना चाहिए और अकाउंटिंग, टैली, जीएसटी, टीडीएस में 3 साल का अनुभव जरुरी है। वहीं, सहायक (प्रशासन) पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और नोटिंग-ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर काम और फाइलिंग में 3 साल का अनुभव होना जरुरी है।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया तीन स्टेप में होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उसकी योग्यता के अनुसार और अनुभव के आधार पर की जाएगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो ऑनलाइन या ऑफलाइन हो सकता है। इसकी तमाम डिटेल्स आपको ईमेल के जरिए मिलेगी। आखिर में आपको डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र दिखाना होगा।



Source link

See also  MAH-MHT CET 2026: Maharashtra opens objection window for PCM first attempt

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required