Runa Khan Wins Ramon Magsaysay Award 2026
- Hindi News
- Career
- Runa Khan Wins Ramon Magsaysay Award 2026 | Floating Hospital Founder
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बांग्लादेश की सामाजिक उद्यमी और मानवतावादी रूना खान का नाम 2026 के रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह घोषणा 31 अगस्त 2026 को मनीला में की गई। यह अवार्ड उन्हें 15 नवंबर को मनीला, फिलीपींस में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। रूना खान को पहले भी अशोका फैलोशिप, रोलेक्स अवार्ड और श्वाब फाउंडेशन जैसे सम्मान मिल चुके हैं।
दूसरी जगह ले जाए जाने वाले स्कूल बनवाए
उन्होंने उन लोगों तक अस्पताल पहुंचाया जिनके गांव तक सड़क नहीं पहुंचती थी। नदी के कटाव से प्रभावित बच्चों के लिए ऐसे स्कूल बनाए जिन्हें जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
रूना ने जलवायु परिवर्तन से प्रभावित और गरीब लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया। रूना खान बांग्लादेश की सामाजिक, मानवतावादी और लेखिका हैं।
वह Friendship नाम की सामाजिक संस्था की संस्थापक और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु, रोजगार, आपदा प्रबंधन, नागरिक अधिकार और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रही है।
नाव को बनाया अस्पताल
रूना खान की सबसे खास पहल तैरता हुआ अस्पताल है। उन्होंने एक पुराने जहाज को अस्पताल में बदलकर उसे नदी के रास्ते दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाना शुरू किया।
इस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम, ऑपरेशन थिएटर, लैब और जरूरी दवाओं की सुविधा उपलब्ध रहती है। इससे उन लोगों को इलाज मिल सका, जिनके लिए सामान्य अस्पताल तक पहुंचना बेहद मुश्किल था।

शुरुआत में बच्चों के लिए किताबें लिखीं
उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों की शुरुआत एक टीचर के तौर पर की थी। 1979 में चटगांव में किंडरगार्टन बच्चों को पढ़ाते हुए उन्होंने महसूस किया कि शिक्षा में बच्चों को केवल चीजें याद कराने पर ज्यादा जोर दिया जाता है, जबकि उन्हें समझने और सवाल पूछने के अवसर कम मिलते हैं।
इस अनुभव ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के लिए प्रेरित किया। बाद में उन्होंने बच्चों के लिए कहानी की किताबें और शैक्षणिक सामग्री लिखीं। रूना ने महिलाओं और कारीगरों के लिए भी काम किया।

समाज के वंचित लोगों की मददगार रूना
रूना खान का जन्म 17 नवंबर 1958 को बांग्लादेश में हुआ था। उन्होंने ढाका और कोलकाता से हायर एजुकेशन हासिल की। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने टीचिंग के साथ टूरिज्म और ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट से जुड़े काम किए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान समाज के वंचित लोगों की मदद करने पर केंद्रित कर दिया।
रूना की संस्था Friendship को जानिए
Friendship की शुरुआत 2002 में एक अस्पताल जहाज से हुई थी, जो जमुना नदी के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाता था। आज Friendship स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत, आर्थिक विकास और जलवायु अनुकूलन सहित कई क्षेत्रों में काम करती है। यह करीब 75 लाख लोगों को सालाना सेवाएं देती है।

रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड क्या है
रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड “एशिया का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1958 में फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे की याद में हुई थी। यह एशिया में असाधारण सेवा और नेतृत्व के लिए दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें
6 साल के आदित्य का आंदोलन खत्म:पेरेंट्स को जेल ले जाने से नाराज, कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा

पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो पहले ही दिन से खूब वायरल हुआ। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। पूरी खबर यहां पढ़ें
