UP में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती, हजारों पदों पर आवेदन का मौका
उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती है. यूपी में यह भर्ती आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद पर जिला स्तर पर की जा रही है. इसलिए अलग-अलग जिलों के लिए हजारों पदों पर आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख भी अलग है. वहीं इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए आवेदन करने वाली महिलाओं से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी.
12वीं पास महिलाएं कर सकती है पर आवेदन
आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इससे ज्यादा शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती है. उम्मीदवार के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि वह जिस गांव, वार्ड, न्याय पंचायत का आवेदन कर रही है, वहीं की निवासी होनी चाहिए. इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों काे आवेदन करने का मौका दिया गया है. आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना संबंधित भर्ती के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
कौन से जिले में कितने पदों पर भर्ती?
ललितपुर- 44 पद- अंतिम तारीख 3 सितंबर 2026
चित्रकूट- 69 पद- अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026
कानपुर नगर- 307 पद- अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026
कुशीनगर- 214 पद- अंतिम तारीख 11 सितंबर 2026
महाराजगंज- 141 पद- अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026
मथुरा- 544 पद- अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026
इन जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के खाली पदों पर जिला स्तर पर भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है. हर जिले के लिए आवेदन की समय सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है.
बिना फीस के भरना होगा फॉर्म
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस जीरो रखी गई है. महिला उम्मीदवार घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है. फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवारों को अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे.
ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरू
मेरिट से होगा चयन
आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी एजुकेशनल शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरने की सलाह भी दी गई है.
ऐसे भरे आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी के ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा.
- इसके बाद नए उम्मीदवार के लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- अब रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी और दूसरी जानकारी दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे.
- फाॅर्म में नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, कैटेगरी, ग्राम सभा या वार्ड से जुड़ी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- सारी जानकारी भरने और आवेदन जांचने के बाद इसे सबमिट कर दें.
- लास्ट में आवेदन फाॅर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 का आवेदन टला, आज से शुरू नहीं होगी प्रक्रिया
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI