नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी


नीट पीजी 2026 परीक्षा पोस्टपोन होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही. वहीं परीक्षा पोस्टपोन होने की चर्चाओं के बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी झूठी, गलत या भ्रामक पोस्ट शेयर करने की सलाह नहीं दी है और NBEMS ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की जानकारी फैलाने पर कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. 

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद NBEMS की चेतावनी 

नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने की चर्चा सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए सामने आई थी. एक यूजर ने पोस्ट में लिखा क्या नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने वाली है, उसने कई लोगों और ग्रुप्स में ऐसी बात सुनी है. यूजर ने यह पोस्ट NBEMS टैग करते हुए किया. इसके जवाब में NBEMS  ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके बाद NBEMS की ओर से जारी सार्वजनिक चेतावनी दिए जाने के बाद उस यूजर ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी. बोर्ड ने एक दूसरे यूजर पर भी इसी तरह की चेतावनी दी. इसके बाद NBEMS ने उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख को लेकर बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह दी है. 

30 अगस्त को होनी है परीक्षा 

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जानी है. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. NBEMS की ओर से परीक्षा स्थगित किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है और बोर्ड की चेतावनी सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट और अटकलों के बीच आई है. उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा NBEMS  ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पोस्टपोन नहीं हो रही है, सोशल मीडिया पर चल रही है पोस्टपोन से जुड़ी सभी खबरें फेक है. 

See also  Pregnancy Glow: क्या होता है प्रेग्नेंसी ग्लो, क्या सच में निखर जाती है स्किन?

ये भी पढ़ें-पेपर लीक के आरोपों के बाद MPSC ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, दोबारा होगी परीक्षा

जारी हुआ एडमिट कार्ड 

नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड 26 अगस्त को जारी कर दिया गया है. उम्मीदवारों NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख में 1 दिन की देरी हुई थी. असम और मेघालय में मिली कुछ मांगों और अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते इसमें बदलाव किया गया था. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों NBEMS की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

इस बार का क्या है नीट एग्जाम पैटर्न 

नीट पीजी 2026 परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा. जिन सवालों को उम्मीदवार छोड़ देंगे, उनके लिए कोई नंबर नहीं काटे जाएंगे. वहीं फिलहाल परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12:30 बजे एक शिफ्ट में ही निर्धारित है.

ये भी पढ़ें-FMGE रिजल्ट के बाद फिर सड़कों पर अभ्यर्थी, क्या है प्रमुख मांगें?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE re-evaluation portal receives 70,433 applications; 'portal remains protected' amid DoS attack

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required