Jodhawas School Renovation | Ashutosh Ranka Shares Video of New Work


  • Hindi News
  • Career
  • Jodhawas School Renovation | Ashutosh Ranka Shares Video Of New Work

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने X अकाउंट पर जोधावास स्थित उस सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसके खिलाफ कुछ दिन पहले ही स्कूल के छात्रों ने आंदोलन किया था। इस स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है।

आशुतोष रांका ने छात्रों के इस आंदोलन का समर्थन तब भी किया था। फिलहाल उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जर्जर भवन को गिरा दिया गया है और वॉशरूम और प्लेग्राउंड का काम भी जल्द पूरा होगा।

छात्रों और ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध प्रदर्शन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत इतनी खराब थी कि क्लासरूम की छतों से पट्टियां टूट-टूट कर गिर रहीं थी। दीवारों में दरारें आ गई थी। स्कूल परिसर में अब बैठने लायक कमरे भी सुरक्षित नहीं बचे थे। ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया।

शिकायत करने पर भी नहीं निकला समाधान

स्कूल की बदहाली से नाराज विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अधिकारियों से सीधे सवाल करते हुए पूछा – अगर आपके बच्चे होते, तो क्या आप उन्हें ऐसी ही सुविधा देते?

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस जर्जर भवन की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे प्रशासन को जगाने के लिए छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल की मरम्मत या नए कमरों का इंतजाम नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

See also  President Murmu Confers Gallantry Awards

अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बात की

छात्रों की मांगों को देखते हुए प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सहमति बनी और धरना खत्म हुआ। मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, CBEO और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की।

आशुतोष रांका ने भी लिया हिस्सा

इस प्रदर्शन में सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने भी हिस्सा लिया। उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस इंस्पेक्टर को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि गलती से भी मेरे से पॉलिटिक्स मत खेलना, देश के शिक्षा मंत्री को हटाकर आए हैं।

उन्होंने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी चेतावनी दी है कि स्कूलों की व्यवस्था जल्दी नहीं सुधरी, तो आपकी भी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पटना के गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन:BPSC TRE 4.0 की मांग को लेकर शुरू विरोध 13 मांगों तक पहुंचा, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी

पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और झारखंड आंदोलन के बाद बिहार में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का ‘स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह’ आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  Indian Navy admit card for MR, SSR, AA postponed, check new date | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required