मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य


Mumbai University Exam Rules: मुंबई यूनिवर्सिटी में 2026-27 सत्र की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के लिए निर्देश जारी किए हैं. यूनिवर्सिटी ने आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए APAAR ID को अनिवार्य कर दिया है. अब छात्रों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निर्धारित लॉगिन विंडो में अपनी अपार आईडी की जानकारी दर्ज करनी होगी.

ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपनी अपार आईडी की जानकारी अपडेट नहीं की है, उन्हें हॉल टिकट डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नए परीक्षा निर्देशों में यह भी कहा गया है कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. 

हॉल टिकट के लिए देनी होगी APAAR ID

मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षा प्रक्रिया में अपार आईडी को हॉल टिकट डाउनलोड करने से जोड़ दिया गया है. छात्रों को निर्धारित ऑनलाइन लॉगिन विंडो में अपनी अपार आईडी की जानकारी भरनी होगी. उसके बाद ही वह आगामी सेमेस्टर परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वह परीक्षा की तारीख नजदीक आने का इंतजार न करें और पहले से ही यह जांच कर लें कि उनकी अपार आईडी बनी हुई है या नहीं. साथ ही आईडी से जुड़ी जानकारी भी सही होनी चाहिए. 

क्या है APAAR ID?

APAAR ID का पूरा नाम ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमी अकाउंट रजिस्ट्री है. यह छात्रों के लिए 12 अंकों एक यूनिक डिजिटल पहचान संख्या है. इसके जरिए छात्र के शैक्षणिक रिकाॅर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ा और व्यवस्थित किया जा सकता है. APAAR ID के जरिए शैक्षणिक योग्यता, अंक, एकेडमी क्रेडिट और दूसरी उपलब्धियां से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रिकॉर्ड से जोड़ा जा सकता है. यह सिस्टम एकेडमििक बैंक ऑफ क्रेडिट से भी जुड़ा है, जिसके जरिए एकेडमी क्रेडिट को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड और ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है. 

See also  TS Class 10 Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 95.15 फीसदी स्टूडेंट्स रहे सफल, ऐसे देखें अपने नतीजे

ये भी पढ़ें-Government Exams: एक एग्जाम कैंसिल करने पर सरकार को कितना होता है नुकसान? जानें डिटेल्स

छात्रों के लिए लगाया गया आधार सुधार केंद्र 

APAAR ID बनाने या उसे लिंक करने में छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए मुंबई यूनिवर्सिटी में आधार सुधार केंद्र भी आयोजित किया है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार यह कैंप डायरेक्टर बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड इवैल्यूएशन के संबंध से लगाया जाए. यह सुविधा ADMIFMS यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई में 19 और 20 अगस्त को उपलब्ध रहेगी. छात्र यहां सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपार आईडी बनाने, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी लिंक करने और आधार से जुड़ी दूसरे समस्याओं के समाधान के लिए मदद ले सकते हैं. 

कैंप में आधार और जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएं 

यूनिवर्सिटी ने अपने सभी संबद्ध कॉलेज और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से छात्रों को इस सुविधा के बारे में जानकारी देने और अपार आईडी से जुड़ी समस्याओं वाले छात्रों को कैंप का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है. कैंप में जाने वाले छात्रों को अपना आधार कार्ड और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट और जानकारी साथ लेकर जाने की सलाह दी गई है, ताकि पहचान से जुड़ी जानकारी की जांच कर समस्याओं का समाधान किया जा सके.

ये भी पढ़ें-हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Karnataka KEA PGCET result 2026 OUT for MBA, MCA, MTech; know how to download scorecard PDF

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required