kvs nvs tier 2 result and final answer key released


हालिए में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने भर्ती अधिसूचना संख्या 01/2025 के जरिए आयोजित टियर-2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने अंतिम उत्तर कुंजियां भी प्रकाशित कर दी गई है। रिजल्ट संबंधी सूचना केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट के अपडेट सेक्शन में प्रदर्शित हो रही है। 

वैसे यह भर्ती प्रक्रिया केवीएस और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के विभिन्न और गैर-शिक्षण पदों के लिए चल रही है। टियर- 2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, केवीएस ने 13 मई को टियर-2 की स्कैन की गई ओएमआर शीट और उत्तर कुंजी भी उपलब्ध कराई थी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

– प्रिंसिपल

-वाइस प्रिंसिपल

-पीजीटी

-टीजीटी

-पीआरटी

-लाइब्रेरियन

-कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर

-स्टाफ नर्स

-जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)

-स्टेनोग्राफर समेत अन्य पद

विभिन्न पदो के लिए चयन प्रक्रिया अलग है। कुछ पदों पर Tier 2 के बाद साक्षात्कार, डेमो टीचिंग या कौशल परीक्षा का प्रावधान है।

टियर-2 के बाद क्या होगा?

जो उम्मीदवार टियर-2 में सफल होंगे उन्हें संबंधित पद की चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। पद के अनुसार इसमें साक्षात्कार, डेमो टीचिंग या कौशल परीक्षा हो सकती है। गैर-शिक्षण पदों में कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षा भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा है। उदाहरण के तौर पर JSA और स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए संबंधित कौशल परीक्षण लागू हे सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पद से संबंधित आधिकारिक भर्ती नियम और KVS/NVS की आगे की सूचनाएं जरुर देखें।

केवीएस एनवीएस टियर-2 रिजल्ट कैसे चेक करें?

See also  हमदर्द इंस्टीट्यूट को मिली बड़ी राहत, 150 MBBS और 49 PG सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ

 अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम को चेक जरुर करें-

 – सबसे पहले आप केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

 – अब Employment/रोजगार में जाएं।

 – इसके बाद Results/Misc/Answer Keys ऑप्शन खोलें।

 – विज्ञापन संख्या 01/2025 से संबंधित टियर-2 रिजल्ट लिंक चेक करें।

 – परिणाम/शॉर्टलिस्टिंग से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

 – अगर लॉगिन मांगा जाता है तो अपनी रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दर्ज कर लें।

 – रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस स्क्रीन पर चेक करें।

 – भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेफ रख लें।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required