PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई


PNB LBO Recruitment 2026 : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में Local Bank Officer (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 16 अगस्त 2026 जरूरी तारीख है. बैंक की ओर से 545 LBO पदों पर भर्ती की जा रही है और आवेदन की आखिरी तारीख आज है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करनी होगी. यह भर्ती Junior Management Grade Scale-I (JMGS-I) के तहत की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया IBPS के रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए पूरी हो रही है.

PNB LBO भर्ती में 545 पद

PNB की इस भर्ती के जरिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Local Bank Officer के कुल 545 पद भरे जाएंगे. भर्ती का नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया था. LBO पद पर शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये प्रति माह है. इसके अलावा JMGS-I के नियमों के अनुसार लागू भत्ते भी मिलेंगे. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि वह इस भर्ती के लिए सिर्फ एक राज्य का चयन कर सकते हैं. चुने गए राज्य की तय स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है.

आज ही कर लें आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक PNB LBO भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज यानी 16 अगस्त 2026 को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवार अपने नाम, शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस, चुने गए राज्य और स्थानीय भाषा से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह जांच लें. आवेदन जमा होने के बाद भी उम्मीदवार की पात्रता की जांच भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में की जाएगी.

See also  Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief

किन राज्यों में कितनी वैकेंसी?

545 पदों में कई राज्यों की सीटें शामिल हैं. इनमें असम में 85, पश्चिम बंगाल में 80, कर्नाटक में 78, गुजरात में 77, महाराष्ट्र में 67, तमिलनाडु में 51 और तेलंगाना में 41 पद हैं. बाकी पद अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिए गए हैं, जिनमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

PNB LBO के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. पात्र आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank के क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर में क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम एक साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए.

कैसे होगा चयन?

PNB LBO भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, आवेदन की स्क्रीनिंग, Local Language Proficiency Test (LPT) और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं. लिखित परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे, जो 150 अंकों के होंगे. परीक्षा के लिए 180 मिनट का समय दिया जाएगा. इसमें Reasoning Ability और Computer Aptitude, English Language, Quantitative Aptitude, Data Analysis and Interpretation और General, Banking and Economy Awareness से सवाल पूछे जाएंगे. गलत आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी. 

यह भी पढ़ें – IAS Tukaram Mundhe: कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर

See also  LIC HFL Recruitment 2026: Application process begins at lichousing.com/careers; check selection process

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required