UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक


UGC-NET 2026 Answer key : UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) साथ ही  AICE (PhD) 2026 की परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तारीख साफ कर दी है. एजेंसी के मुताबिक, इन परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त 2026 को NTA की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवार अब अपनी आंसर-की का इंतजार खत्म होने की उम्मीद कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि UGC-NET, CSIR-NET और ICAR-NET 2026 आंसर की कैसे चेक करें. 

16 अगस्त को जारी होगी प्रोविजनल Answer Key

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) साथ ही AICE (PhD) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी की जाएगी. एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा और आंसर-की से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. UGC-NET 2026 की परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थीं. इसके बाद 5 जुलाई को इसका रीटेस्ट भी कराया गया था. वहीं, Joint CSIR-UGC NET June 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी. 

87 विषयों में हुई थी UGC-NET परीक्षा

UGC-NET परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के पद और देशभर के विश्वविद्यालयों में PhD प्रोग्राम में दाखिले के लिए पात्रता तय की जाती है. UGC-NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं.पेपर 1 में 50 सवाल होते हैं, जिनमें टीचिंग एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय शामिल होते हैं. वहीं पेपर 2 में संबंधित विषय से जुड़े 100 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं. 

See also  IP University opens admissions to 22 PG programmes through CUET PG 2026 scores; apply by July 20

Answer Key के साथ क्या मिलेगा?

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सवालों के जवाबों का मिलान कर सकेंगे. इसके साथ उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी किए जाने की उम्मीद है. इसके बाद उम्मीदवारों को आंसर-की में दिए गए जवाबों पर ऑब्जेक्शन फाइल कराने का मौका मिलेगा.  उम्मीदवारों से मिली ऑब्जेक्शन फाइल की समीक्षा करने के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा. इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर आगे रिजल्ट तैयार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें – देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े

कहां चेक कर सकेंगे Answer Key?

UGC-NET और CSIR-NET की आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. UGC-NET की आंसर-की ugcnet.nta.nic.in  पर जाकर  और CSIR-NET की आंसर-की csirnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ (DOB) की जरूरत होगी. 

ऐसे डाउनलोड करें UGC-NET, CSIR-NET Answer Key

1. UGC-NET, CSIR-NET Answer Key डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद UGC-NET या CSIR-NET Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

3. अब मांगी गई जानकारी, जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड, दर्ज करके लॉगिन करें.

4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी. इसे डाउनलोड कर लें और इसकी कॉपी सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल

See also  NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required