UPSC ने जारी की CDS 2 Exam की डेट, जानिए कब होगी परीक्षा


यूपीएससी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 2 परीक्षा 2026 की तारीख और परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सीडीएस 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 रविवार को किया जाएगा. परीक्षा एक ही दिन तीन अलग-अलग शिफ्ट में होगी, जिसमें उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स के पेपर लिए जाएंगे. उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

13 सितंबर को 3 शिफ्ट में होगी परीक्षा 

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2026 के लिए पेपर तीन अलग-अलग समय आयोजित किए जाएंगे. जारी शेड्यूल के अनुसार अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा. इसके बाद जनरल नॉलेज की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 तक और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स का पेपर शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा. 

सीडीएस 2 के लिए 451 पद 

सीडीएस परीक्षा के जरिए भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में अधिकारियों के पदों पर भर्ती की जाती है. सीडीएस 2 परीक्षा 2026 के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रमों में कुल 451 रिक्तियां निर्धारित की गई है. इनमें इंडियन मिलिट्री अकेडमी देहरादून, इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला, एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद और ऑफिसर्स ट्रेंनिंग अकादमी चेन्नई शामिल है. यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा का नोटिफिकेशन 20 मई को जारी किया था, आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून को निर्धारित की गई थी. 

परीक्षा से पहले इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

सीडीएस 2 परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से पहले वाले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवार इसे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजेगा. वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. 

See also  AI नहीं छीनेगा Jobs! इन Top Sectors में बनाएं शानदार Career, भविष्य होगा सुरक्षित

ये भी पढ़ें-जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर भी निर्देश 

यूपीएससी के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा सत्र शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी गई है 

OMR शीट के लिए सिर्फ ब्लैक बॉल पॉइंट पेन 

सीडीएस 2 परीक्षा में उम्मीदवारों को ओएमआर शीट भरने के लिए केवल काले रंग के बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा. पेंसिल या इंक पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी. उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर रोल नंबर और टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड जैसी जानकारियां भरते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. इसमें किसी तरह की गलती या जानकारी छूटने पर उत्तर पुस्तिका निरस्त की जा सकती है. वहीं सीडीएस 2 परीक्षा के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा. उम्मीदवारों को प्रश्नों का जवाब देते समय इसका ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के सरकारी स्कूलों में यूपीएससी ने निकाली भर्ती, 828 खाली पदों को भरा जाएगा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required