क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?


राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना के तहत महिलाओं को घर बैठे रोजगार का मौका दिया जा रहा है. फिलहाल योजना के पोर्टल पर 8910 वर्क फ्रॉम होम अवसर उपलब्ध है, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. अलग-अलग संस्थाओं और कंपनियों की ओर से विभिन्न तरह के कार्यों के लिए भर्ती की जा रही है. इच्छुक महिलाएं अपनी योग्यता और एक्सपीरियंस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती है.

क्या है वर्क फ्रॉम होम योजना?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना राजस्थान सरकार की ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना है. इस योजना के जरिए ऐसी महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जाते हैं जो किसी कारण घर से बाहर जाकर काम नहीं कर पाती. महिलाएं एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना में महिलाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर अलग-अलग तरह के कार्य उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे घर से काम करते हुए अपनी आय बढ़ा सके. 

किन विभागों और कामों में मिलेगा मौका?

इस योजना के तहत कई विभागों और संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं को काम दिया जा रहा है. इसमें स्कूल एवं हायर एजुकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, वित्त विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग शामिल है. महिलाओं को डेटा एंट्री, टाइपिंग, डॉक्यूमेंटेशन, सिलाई, डिजिटल और ऑनलाइन कार्य, सॉफ्टवेयर डिजाइन, वेब डिजाइन, डेटा एनालिसिस, अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, काउंसलिंग, ऑनलाइन कंसल्टेशन, ट्रांसक्रिप्शन और दूसरे स्किल्स आधारित कार्यों पर अवसर मिलेगा. अलग-अलग अवसरों के लिए आवश्यक योग्यता भी निर्धारित की गई है. 

See also  Bihar BEd CET registrations 2026 begin: Check direct link to apply here

ये भी पढ़ें-NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिला अभ्यर्थियों को ही मिलेगा. आवेदक का राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है. अलग-अलग अवसरों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है. कई कार्यो के लिए 8वीं, 10वीं या 12वीं पास योग्यता पर्याप्त है, जबकि कुछ अवसरों पर ग्रेजुएशन, तकनीकी योग्यता या एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. कुछ केटेगरी में विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग, हिंसा से प्रभावित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता भी दी जा सकती है. 

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र और दूसरी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. स्पेशल कैटेगरी की महिलाओं को संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होगा. 

कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के आधिकारिक पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके अपॉर्चुनिटी लिस्ट में उपलब्ध अवसरों को देखें. 
  • अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित अवसर का चयन करें और अप्लाई नाउ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-MBBS के बाद कैसे मिलता है डॉक्टर को लाइसेंस, क्या है प्रोसेस?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  CBSE 12th Results: Education Ministry cuts revaluation fees, backs on-screen marking | Education News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required