RITES Recruitment 2026 : RITES में असिस्टेंट HR की भर्ती, मौका न चूकें, आखिरी तारीख से पहले ऐसे करें आवेदन


RITES Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. अगर आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और बिना एक्सपीरियंस के भी एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो RITES (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज) की यह भर्ती आपके लिए खास हो सकती है. खास बात यह है कि आवेदन की अंतिम तारीख बहुत नजदीक है, इसलिए देरी करना नुकसानदायक हो सकता है. इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट (HR) के पदों को भरा जाएगा, जिसमें चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. तो आइए जानते हैं कि RITES में असिस्टेंट HR की भर्ती की आखिरी तारीख क्या है और कैसे  आवेदन करें. 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में कुल 15 पद उपलब्ध हैं, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है ताकि सभी श्रेणियों को अवसर मिल सके. इनमें से 8 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं, 2 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए, 3 पद ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए, 1 पद अनुसूचित जाति (SC) और 1 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रखा गया है. इसके अलावा 2 पद पूर्व सैनिकों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत दिए गए हैं. 

RITES में असिस्टेंट HR की भर्ती की आखिरी तारीख क्या है?

RITES Limited में असिस्टेंट HR पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है.  उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट https://www.rites.com/ पर ज्यादा ट्रैफिक या तकनीकी समस्या भी आ सकती है जिससे आवेदन करने में परेशानी हो सकती है.

See also  Rajasthan BSTC pre-DElEd result 2026 OUT at predeledraj2026.com; how to download scorecard PDF

कौन कर सकता है आवेदन?

 इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए, जबकि SC, ST, OBC (NCL) और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत नंबर ही पर्याप्त हैं. इस भर्ती में किसी भी तरह का पहले का काम का अनुभव जरूरी नहीं रखा गया है, इसलिए फ्रेशर्स यानी नए उम्मीदवार भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए आयु सीमा और फीस 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 अप्रैल 2026 तक 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी गई है. SC और ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC को 3 साल, PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 साल और RITES के कर्मचारियों को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी. आवेदन करते समय शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा, जिसमें General और OBC वर्ग के लिए 300  और EWS, SC, ST तथा PwBD उम्मीदवारों के लिए 100 टैक्स तय है. अगर आवेदन शुल्क सही तरीके से जमा नहीं होता है, तो आपका फॉर्म अधूरा मानकर रद्द किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें –UP First DGP: यूपी का पहला DGP कौन था, रिटायरमेंट के समय कितनी मिलती थी सैलरी?

चयन प्रक्रिया और कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह आसान रखी गई है, जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी और उसी के नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जबकि अंतिम चयन सिर्फ लिखित परीक्षा में प्राप्त नंबरो पर ही निर्भर करेगा. चयन के बाद उम्मीदवार का मेडिकल फिट होना भी जरूरी है. वहीं असिस्टेंट HR पद के लिए वेतन 20,000 से 66,000 (IDA स्केल) के बीच होगा और शुरुआत में लगभग 8.16 लाख सालाना CTC मिल सकता है, जो फ्रेशर्स के लिए काफी अच्छा पैकेज माना जाता है. 

See also  EIL में इंजीनियर और मैनेजर के पदों पर भर्ती का मौका, ₹96000 तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन कैसे करें?

1. RITES की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rites.com/ पर जाएं.

2. Career या Recruitment सेक्शन खोलें. 

3. Assistant HR भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

4. अपनी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

5. आवेदन फीस जमा करें.

6. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें – DU Teaching Vacancy 2026: Delhi University में टीचिंग जॉब का मौका, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की डेट एक्सटेंड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required