नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई


UP ITI Admission 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरीपेशा युवाओं के लिए इस बार आईआईटी एडमिशन प्रक्रिया में बड़ी राहत दी गई है. राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में तीसरी शिफ्ट फिर से शुरू करने का फैसला किया है. इससे ऐसे अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा, जो दिन में नौकरी करते हैं और साथ ही तकनीकी शिक्षा भी हासिल करना चाहते हैं.

तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित होगी.‌ महानिदेशक कौशल विकास विभाग से तीसरी शिफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद अब संस्थाओं का विवरण नेशनल इंस्ट्रक्टर मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है. 7अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरी शिफ्ट में उपलब्ध ट्रेड और सीटों की जानकारी जारी की जाएगी. 

14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन 

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है. वहीं ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक आवेदन करने का मौका मिलेगा. इस व्यवस्था में छात्रों को संस्थान के साथ-साथ उद्योगों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

तीसरी शिफ्ट पहले क्यों हुई थी बंद? 

2 वर्ष पहले आईआईटी में ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग को लागू करने के लिए तीसरी शिफ्ट शुरू की गई थी. इस व्यवस्था के तहत छात्रों को 30 प्रतिशत प्रशिक्षण संस्थान में और 70 प्रतिशत परीक्षण उद्योगों में दिया जाना था, हालांकि अधिकांश संस्थान उद्योगों के साथ आवश्यक समझौता नहीं कर सके, जिसके चलते तीसरी शिफ्ट को बंद करने का फैसला लिया गया. बाद में प्राइवेट आईटीआई इंस्टीट्यूट की ओर से इसे फिर शुरू करने की मांग की गई. इसके बाद महानिदेशक ने सत्र 2026-27 के लिए विशेष छूट देते हुए तीसरी शिफ्ट को 1 वर्ष के लिए बहाल करने की अनुमति दे दी है.

See also  Success Story: She Built A Tech Firm In Bengaluru, Then Left It All To Study MBBS At 40 | Bengaluru-news News

ये भी पढ़ें-तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी

प्रवेश प्रक्रिया में भी हुए कई बदलाव 

इस बार आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया में भी कई संशोधन किए गए. प्रवेश हाई स्कूल के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा. राज्य और जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक और तहसील स्तर पर भी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. स्थानीय विद्यार्थियों को बढ़ावा देने के लिए 25 प्रतिशत सीट से संबंधित क्षेत्र की अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे. वहीं रिक्त सीटों को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मेरिट लिस्ट जारी करने की व्यवस्था भी लागू रहेगी.

प्रदेश में आईटीआई और सीटों की स्थिति 

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 305 सरकारी और करीब 3,300 प्राइवेट आईटीआई संचालित हो रहे हैं. सरकारी संस्थानों में 1,34,575 सीटें हैं जबकि प्राइवेट आईटीआई में 3,71,732 सीटें उपलब्ध है. कुल मिलाकर प्रदेश में 500 से ज्यादा सीटों पर तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required