रेलवे ग्रुप D परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त से शुरू होगी CBT


Railway Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत लेवल 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 3 अगस्त 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट अधिकारिक उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा. इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे 32,438 लेवल-1 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल और एसी जैसे पद शामिल है. इस भर्ती के लिए देशभर से करीब 58 लाखो उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है. 

3 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा 

आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 सीबीटी का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा कई चरणों में और तीन शिफ्टों में आयोजित होगी. यह परीक्षा 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को आयोजित होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक आयोजित होगी. वहीं आरआरबी पहले ही पहले चरण के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर चुका है. 

ये भी पढ़ें-विदेश से MBBS के बाद FMGE पास करने में लगते हैं कितने साल? जानें डिटेल

See also  TN 10th Result: Pudukottai tops districts with 97.57% pass rate; Chennai placed 29th

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरआरबी के आधिकारिक उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का एड्रेस और परीक्षा दिन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, इसे डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें. अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दें, तो परीक्षा से पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी से कांटेक्ट करें. 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाए.
  • अब आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें. 
  • अगर कैप्चा मांगा जाए तो उसे भरकर सबमिट करें.
  • अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें-संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  AIAPGET 2026 registration begins at exams.nta.ac.in; check key dates and direct link to apply

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required