DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख


DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन की प्रक्रिया के तहत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2026 (CSAS)के दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्रों के लिए आज 27 जुलाई बहुत अहम दिन है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार जिन उम्मीदवारों को राउंड-2 में सीट आवंटित हुई वह आज रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं. तय समय के अंदर सीट एक्सेप्ट नहीं करने वाले उम्मीदवारों का आवंटन कैंसिल हो सकता है.

यूनिवर्सिटी ने 26 जुलाई को संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी थी. यह फैसला उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्हें  किसी वजह से समय पर प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत आ रही थी .

CSAS पोर्टल पर लॉगिन कर पूरी करनी होगी प्रक्रिया 

राउंड-2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक CSAS पोर्टल पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा. इसके बाद उन्हें आवंटित कॉलेज और कोर्स को स्वीकार करना होगा. सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज ऑनलाइन डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करेगा. यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि केवल सीट आवंटित होना पर्याप्त नहीं है. उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर सीट एक्सेप्ट करना और आगे की सभी औपचारिकताएं पूरी करना भी जरूरी है. 

28 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका 

बदले हुए शेड्यूल के अनुसार संबंधित कॉलेज 28 जुलाई रात 11:59 बजे तक छात्रों के डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन और आवेदन की मंजूरी देंगे. इसके बाद जिन छात्रों का आवेदन स्वीकृत होगा, उन्हें 29 जुलाई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी. फीस जमा होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. इस बीच यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 28 जुलाई से होगी. 

See also  HPBOSE Compartment Exam 2026 Timetable: Himachal Board 10th, 12th date sheet out, check here | Education News

ये भी पढ़ें-Nandan M Nilekani Networth: IIT बॉम्बे से इंफोसिस तक, अब परीक्षा सुधारों की कमान संभालेंगे नंदन नीलेकणी, जानिए उनकी सैलरी

समय पर सीट स्वीकार नहीं करने पर क्या होगा 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार अगर किसी छात्र को दूसरे राउंड में सीट आवंटित हुई है और वह निर्धारित समय तक उसे स्वीकार नहीं करता है, तो उसका आवंटन कैंसिल किया जा सकता है. ऐसे में छात्र आगे की प्रवेश प्रक्रिया से भी बाहर हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को लगातार सलाह दी जा रही है कि वह अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी सीट एक्सेप्ट कर लें. 

दूसरे राउंड में हजारों छात्रों को मिला फायदा 

यूनिवर्सिटी के अनुसार CSAS UG यूजी 2026 के दूसरे राउंड में 24,814 छात्रों को पहली बार सीट आवंटित की गई है. वहीं 30,682 उम्मीदवारों को अपग्रेड के जरिए उनकी पसंद के बेहतर कॉलेज या कोर्स में सीट मिली है. पहले राउंड में 63,756 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई थी, जिनमें 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रिज की थी, जबकि 48,153 उम्मीदवारों ने अपग्रेड का ऑप्शन चुना था.

ये भी पढ़ें-CAT 2026 Exam: CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required