ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई? 


ISRO Internship: अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो ISRO इंटर्नशिप आपके लिए बड़ा अवसर लेकर आया है. इसरो ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े छात्रों के लिए इंटर्नशिप और स्टूडेंट ट्रेनी प्रोग्राम की जानकारी जारी की है. इसके तहत चयनित छात्रों को इसरो के वैज्ञानिकों के साथ काम करने, रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने और अंतरिक्ष तकनीक से जुड़ा व्यावहारिक एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका मिलेगा. इच्छुक छात्र अपनी पसंद की इसरो यूनिट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

ISRO की इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 

इसरो की इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले छात्र विज्ञान व प्रौद्योगिकी से जुड़े किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या रिसर्च कर रहा हो या हाल ही में डिग्री पूरी की हो. वहीं एलिजिबिलिटी के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 10 प्वाइंट स्केल पर 6.32 सीजीपीए होना जरूरी है. अलग-अलग इसरो केंद्र में आवेदन के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक शर्तें भी लागू हो सकती है. 

VSSC इंटर्नशिप के लिए क्या है शर्तें? 

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की इंटर्नशिप के लिए बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, बीएससी, एमएससी, बीएस-एमएस, इंटीग्रेटेड एमएससी, इंटीग्रेटेड एमटेक और पीएचडी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएट्स स्टूडेंट का निर्धारित सेमेस्टर पूरा होना जरूरी है, जबकि एमई, एमटेक और एमएससी छात्रों का पहला सेमेस्टर तथा पीएचडी विद्यार्थियों का कोर्सवर्क पूरा होना चाहिए. आवेदन के लिए नियमित कोर्स करने वाले छात्रों या 14 फरवरी 2025 के बाद अपना पूरा कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों से स्वीकार किए जाएंगे. 

See also  NEET UG re-exam: 21 जून री-एग्जाम के लिए सरकार मुस्तैद, प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए धर्मेंद्र प्रधान ने की हाई लेवल मीटिंग, कैसी है तैयारी?

कितने समय की होगी इंटर्नशिप?

इस इंटर्नशिप की अवधि न्यूनतम 21 दिन और अधिकतम 45 दिन तय की गई है. इस दौरान छात्रों को इसरो की प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. हालांकि यह पूरी तरह प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रम है. चयनित उम्मीदवारों को किसी प्रकार का स्टाइपेंड, मानदेय, रहने या खाने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. वहीं इंटर्नशिप के लिए चयनित छात्रों की शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध सीटों और संबंधित इसरो केंद्र में प्रयोगशाला वह संसाधनों की उपलब्धता के आधारित पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी. इसरो ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को अपनी एक डिग्री के दौरान केवल एक ही बार इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-CBSE Practical Exam Guidlines: 29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन

कब से शुरू होंगे आवेदन?

बीएससी इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और 14 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इंटर्नशिप का आयोजन 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 के बीच किया जाएगा. आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी मार्कशीट, तकनीकी कौशल, प्रोजेक्ट वर्क, काम का एक्सपीरियंस और कॉलेज के परमिशन लेटर सहित जरूरी डॉक्यूमेंट से एक पीडीएफ फाइल में अपलोड करने होंगे. 

किन-किन इसरो केंद्रों में कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार अपनी रुचि के अनुसार इसरो की अलग-अलग यूनिट में आवेदन कर सकते हैं. इनमें यू. आर. राव. सैटलाइट सेंटर (बेंगलुरु), स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (अहमदाबाद), विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (तिरुअनंतपुरम), सतीश धवन स्पेस सेंटर (श्रीहरिकोटा), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (देहरादून), मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी, आईएसटीआरएसी फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी और दूसरे केंद्र शामिल है.

See also  JAC 12th Result 2026 Date, CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2026 Date Live Updates: Check Latest Updates on Jharkhand, Chhattisgarh Board Result 2026

ये भी पढ़ें-JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required