RRB JE recruitment 2026: रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन


RRB JE recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस 04/2026 के तहत 4098 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 13 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी.  हालांकि फिलहाल जारी की गई तारीखें अस्थायी है. भर्ती से जुड़ी अधिसूचना आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी की जाएगी. 

4,098 पदों पर होगी भर्ती 

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती देशभर के सभी आरआरबी के माध्यम से की जाएगी. इसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट के कुल 4,098 पद भरे जाएंगे. नोटिफिकेशन में जॉन वार और पदवार व्यक्तियों का पूरा विवरण भी जारी किया जाएगा. 

रेलवे भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

  • संक्षिप्त अधिसूचना जारी-21 जुलाई 2026 
  • विस्तृत अधिसूचना जारी होने की संभावित तारीख- 13 अगस्त 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू-14 अगस्त 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-13 सितंबर 2026 

कौन कर सकता है आवेदन?

संक्षिप्त नोटिस के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी विस्तृत अधिसूचना में जारी की जाएगी. भर्ती के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा या ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए एलिजिबल होंगे. पोस्ट के अनुसार योग्यता का पूरा विवरण नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराया जाएगा. 

See also  UPSC CSE Prelims analysis 2026: How was the paper? Check answer key, result date

ये भी पढ़ें-UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगी चयन प्रक्रिया?

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 के तहत की जाएगी. चयन होने पर उम्मीदवार को 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा. आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. इसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी-1 आयोजित होगी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 में शामिल होना होगा. इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी चरणों में रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

आवेदन से पहले आधार अपडेट करने की सलाह 

रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों काे आवेदन के दौरान आधार के जरिए पहचान सत्यापित करने की सलाह दी है. बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थियों के आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वही होनी चाहिए, जो कक्षा दसवीं के प्रमाण पत्र में दर्ज है. इसके साथ उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधार में अपनी फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट करने की सलाह दी गई है, ताकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें-NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  RPSC SI Recruitment 2021 | Exam Application Form Correction Deadline

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required