NEET UG Result 2026: नीट रिजल्ट में EWS और OBC का शानदार प्रदर्शन, पहली बार 60% से ज्यादा छात्र हुए सफल


NEET UG Result 2026: नीट यूजी 2026 एग्जाम के रिजल्ट में इस बार सिर्फ टॉपर्स और कट ऑफ की ही चर्चा नहीं हो रही, बल्कि अलग-अलग कैटेगरी के प्रदर्शन ने भी नई तस्वीर पेश की है. एनटीए के जारी आंकड़ों के अनुसार पहली बार ईडब्ल्यूएस और ओबीसी दोनों वर्गों में परीक्षा देने वाले 60 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए. वहीं कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने मेडिकल, डेंटल, आयुष और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए परीक्षा क्वालीफाई किया है.

EWS और OBC ने दर्ज की सबसे बेहतर सफलता दर 

एनटीए के आंकड़ों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा सफलता दर ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को मिली. इस कैटेगरी में परीक्षा देने वाले 61.8 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया. इसके बाद ओबीसी वर्ग का प्रदर्शन भी बहुत मजबूत रहा, जहां 60.7 प्रतिशत उम्मीदवार सफल रहे.  यह पहली बार है, जब इन दोनों वर्गों में परीक्षा में शामिल होने वाले 60 प्रतिशत से ज्यादा छात्र क्वालीफाई करने में सफल हुए. अन्य वर्गों की बात करें तो एससी केटेगरी में सफलता 52.4 प्रतिशत रही, जबकि जनरल वर्ग में 51.2 प्रतिशत और एसटी वर्ग में 59 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की. 

किस कैटेगरी से कितने उम्मीदवार हुए सफल? 

कुल सफल उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संख्या ओबीसी वर्ग की रही. इस वर्ग के 5.12 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की. इसके बाद सामान्य वर्ग के 2.91 लाख, एससी वर्ग के 1.59 लाख, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 95,026 और एसटी वर्ग के 63,716 उम्मीदवार सफल रहे. वहीं दिव्यांग पीडब्ल्यू बीडी कैटेगरी के 3,666 और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के 303 उम्मीदवारों ने भी परीक्षा पास की. 

See also  NEET-UG Paper Did Not Leak Through NTA System: Agency Chief Tells MPs | India News

महिलाओं ने भी दर्ज किया बेहतर प्रदर्शन 

इस बार नीट में महिलाओं का प्रदर्शन भी पुरुषों की तरह बेहतर रहा. कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी महिला अभ्यर्थियों की रही. परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8 प्रतिशत महिलाएं सफल रही, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही. वहीं इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 715 अंक हासिल कर देश में टॉप स्कोरर दर्ज किया. 

ये भी पढ़ें-भारत में कैंपस खोलेगी ऑस्ट्रेलिया की Victoria University, गुरुग्राम में अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई

देशभर से सफल हुए उम्मीदवार 

इस बार सभी 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की. उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवारों वाला राज्य रहा, जहां 1.70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की. इसके बाद राजस्थान और महाराष्ट्र का स्थान रहा, वहीं लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की. 

अब काउंसलिंग की होगी शुरुआत 

रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी. वहीं राज्य कोटा की सीटों पर प्रवेश संबंधित राज्य की काउंसलिंग एजेंसी कराएगी. एनटीए ने उम्मीदवारों को केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी लेने और एडमिशन के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, मैसेज या वेबसाइट से सतर्क रहने की भी सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-NEET UG Result 2026: नीट में पिछले साल से 1.15 लाख कम हुए सफल अभ्यर्थी, सिर्फ 11.21 लाख ने परीक्षा की क्वालिफाई

See also  CGBSE Chhattisgarh Board 10th, 12th results 2026 via SMS: How to check

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required