NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?


NEET UG 2026 Final Answer Key: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा की.

एजेंसी ने अपने पोस्ट में लिखा, नीट (यूजी) 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. इसे देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. वहीं, छात्रों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक भी साझा किया गया है, जिस पर क्लिक करके छात्र सीधे आंसर की तक पहुंच सकते हैं. 

क्यों खास होती है फाइनल आंसर की?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि प्रोविजनल (अस्थायी) और फाइनल (अंतिम) आंसर की में क्या फर्क होता है? दरअसल, जब नीट की परीक्षा खत्म होती है तो उसके कुछ दिन बाद एनटीए सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करता है. यह एनटीए के हिसाब से सही जवाबों की शुरुआती लिस्ट होती है.

कई बार ऐसा होता है कि किसी सवाल का जवाब एनटीए ने कुछ और दिया हो, लेकिन छात्रों को लगता है कि सही जवाब कुछ और होना चाहिए. ऐसे में छात्रों को उस जवाब को चुनौती देने का मौका दिया जाता है. छात्रों की सभी चुनौतियों और आपत्तियों को एनटीए के सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स बहुत ध्यान से जांचते हैं. अगर छात्रों की बात सही पाई जाती है तो जवाब में बदलाव किया जाता है. इन सभी सुधारों के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है.

See also  KCET 2026: KEA to reopen option entry window after mock allotment result; check details

कैसे चेक कर सकते हैं फाइनल आंसर की?

एनटीए ने आंसर की देखने का तरीका बहुत ही आसान रखा है. अगर आपने भी यह परीक्षा दी है तो आप नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट खोलकर एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको NEET (UG) 2026 Final Answer Key लिखा नया लिंक या नोटिस दिखाई देगा.
  • आपको बस उस लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
  • इस फाइल में परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों के एकदम सही जवाब दिए गए होंगे.
  • आप इसे अपने फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं और अपने पेपर कोड के हिसाब से जवाबों का मिलान कर सकते हैं.

आंसर की से कैसे लगाएं नंबरों का अंदाजा?

नीट की परीक्षा में नंबर देने का तय तरीका होता है. हर सही जवाब के लिए आपको 4 अंक मिलते हैं, जबकि हर गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाता है. इसे नेगेटिव मार्किंग कहते हैं. जिन सवालों का जवाब आपने नहीं दिया है, उनके लिए शून्य अंक मिलते हैं. आपके जितने जवाब सही हैं, उन्हें 4 से मल्टिप्लाई करें और जितने गलत हैं, उन्हें कुल अंकों में से घटा दें. इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके कितने नंबर आ सकते हैं. 

कब तक आएगा NEET UG 2026 का रिजल्ट?

फाइनल आंसर की जारी होने का सीधा मतलब यह है कि अब नीट यूजी 2026 का फाइनल रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. आमतौर पर आंसर की आने के एक-दो दिन बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है. रिजल्ट आने के बाद छात्रों को उनका स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक पता चल जाएगी.

See also  Remember Vishal Garg, The CEO Who Fired 900 People On Zoom? He Just Lost His Job | World News

ये भी पढ़ें: 20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required