IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी


IIT online Courses: आईआईटी का नाम सुनते ही सबसे पहले JEE और कठिन एडमिशन प्रक्रिया का ख्याल लोगों के दिमाग में आता है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि देश के कई आईआईटी ऐसे ऑनलाइन कोर्स भी ऑफर करते हैं, जिन्हें बिना जेईई दिए किया जा सकता है. इनमें टेक्नोलॉजी, प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और एयरोस्पेस जैसे कई पॉपुलर सब्जेक्ट्स शामिल हैं.

इन कोर्स के जरिए छात्र, नौकरी पेशा लोग और स्किल बढ़ाने के इच्छुक प्रोफेशनल्स घर बैठे नई तकनीक सीख सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर बैठे आईआईटी से आप कौन से सीक्रेट कोर्स कर सकते हैं. 

प्रोग्रामिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग के कोर्स 

कोडिंग सीखने वालों के लिए आईआईटी कानपुर का Programming in C कोर्स अच्छा ऑप्शन है. इसमें प्रोग्रामिंग C, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की बुनियादी जानकारी दी जाती है. वहीं आईआईटी खड़गपुर का क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स क्लाउड आर्किटेक्चर, डिप्लॉयमेंट मॉडल और क्लाउड सर्विसेज की समझ विकसित करता है. इसके अलावा सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और स्ट्रैंथ ऑफ मटेरियल जैसे कोर्स भी उपलब्ध है. 

बिजनेस एनालिटिक्स और R प्रोग्रामिंग 

आईआईटी रुड़की बिजनेस एनालिटिक्स एंड डेटा माइनिंग मॉडलिंग यूजिंग आर कोर्स बिजनेस और डेटा एनालिटिक्स में रुचि रखने वालों के लिए तैयार किया गया है. इसमें आर प्रोग्रामिंग के जरिए डेटा माइनिंग और एनालिटिक्स की तकनीकें सिखाई जाती है, जो इंडस्ट्री में काफी मांग वाली स्किल मानी जाती है. 

इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस कोर्स 

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट-1 कोर्स के जरिए ई-व्हीकल टेक्नोलॉजी, डिजाइन और इम्प्लीमेंटेशन सीख सकते हैं. वहीं आईआईटी बॉम्बे का इंट्रोडक्शन टू एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और आईआईटी कानपुर के Introduction to Airplane Performance, Aircraft Stability and Control, Design of Fixed Wing Unmanned Aerial Vehicle और UAV Design जैसे कोर्स एयरोस्पेस क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी है. 

See also  MHT CET PCM result 2026 released at cetcell.mahacet.org: Direct link to download scorecards here

आईआईटी मद्रास के कोर्स 

आईआईटी मद्रास में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है. इस कोर्स में विमान, रॉकेट, ड्रोन, सैटेलाइट, स्पेस टेक्नोलॉजी और एयरक्राफ्ट डिजाइन से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे. खास बात यह है कि छात्र इस डिग्री को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं. कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप भी शामिल है 

ये भी पढ़ें-US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?

आईआईटी दिल्ली का सीक्रेट कोर्स 

आईआईटी दिल्ली से एलिमेंट्स ऑफ मेडिकल वाइब्रेशन, आईआईटी रोपड़ से डीप लर्निंग, आईआईटी बॉम्बे से डिजाइन थिंकिंग और कई अन्य तकनीकी व इंडस्ट्री आधारित ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध है. अलग-अलग इंस्टीट्यूट में कोर्स की समय सीमा और एलिजिबिलिटी अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में आप इन आईआईटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर कोर्स से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-MBBS Seats Increased in India 2026: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी! NMC ने बढ़ाईं 9911 MBBS सीटें, 25 नए मेडिकल कॉलेजों की मिली मंजूरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  RBSE 12th Result 2026 : जल्द आने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के बच्चे इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे अपने स्कोरकार्ड - एजुकेशन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required