UP Board 10th-12th Result 2026: 25 अप्रैल को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

UP Board 10th-12th Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं को बेसब्री से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का इंतजार है। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित हुई थीं।  इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टूडेंट्स की कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद अब रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। एक बार नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट्स- upmsp.edu.in, upresults.nic.in या DigiLocker पर इसे चेक कर सकेंगे।

पिछले साल यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे नतीजे जारी किए थे। वहीं, साल 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट आया था। इस ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी नतीजे 25 अप्रैल या इसके आसपास घोषित किए जा सकते हैं।

बता दें कि इस साल हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,184 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 27.5 लाख हाईस्कूल और 24.7 लाख इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शामिल हैं।

See also  UK Board Result 2026 (OUT) LIVE: 98.20% Pass UBSE 10th, 85.11% Clear 12th; Toppers List Here

कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में अलग-अलग और स्कूल अंकों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अगली कक्षा में सीधे प्रमोट नहीं किया जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ेगी।

वहीं, जिन छात्रों के केवल एक या दो विषयों में अंक कम रह जाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है। इस परीक्षा में दोबारा बैठकर वे अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा जून महीने में आयोजित की जा सकती है।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required