नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नर्सिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बढ़ी.
  • 5,989 नर्सिंग पद; पंजीकरण 20 जुलाई तक पूरा करना अनिवार्य.
  • जीएनएम/बीएससी नर्सिंग योग्यता; चयनितों को लेवल-8 वेतनमान मिलेगा.

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम डेट एक बार फिर बढ़ा दी है. ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब फॉर्म भरने का अतिरिक्त समय होगा. आयोग के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5,989 नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-III) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों की तैनाती ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होगी. भर्ती राज्य के सभी 30 जिलों के लिए निकाली गई है.

आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 27 जुलाई 2026 कर दी गई है. इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 थी. वहीं, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण या री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे 20 जुलाई 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

कब शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया?

इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 जून 2026 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जून से शुरू हुई थी. आयोग ने फिलहाल परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने का शेड्यूल घोषित नहीं किया है. इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

See also  NCERT Class 8 Social Science Book Revised

किन जिलों में सबसे ज्यादा पद?

राज्य के सभी 30 जिलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां तय की गई हैं. इनमें कोरापुट में सबसे अधिक 619 पद हैं. इसके बाद अंगुल (486), कटक (473), गंजाम (386), बलांगीर (355), बालासोर (347), नबरंगपुर (317) और मयूरभंज (292) में बड़ी संख्या में पद खाली हैं. वहीं झारसुगुड़ा जिले में सबसे कम 37 रिक्तियां निकाली गई हैं.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम (GNM) या बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी का ओडिशा नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) में पंजीकरण होना अनिवार्य है.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयोग ने कहा है कि पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें – Affordable MBBS Colleges: नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान

चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतनमान नियम (ORSP) के लेवल-8 के तहत वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी 29,200 रुपये प्रतिमाह होगी, जो बढ़कर 92,300 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. विभिन्न भत्तों को जोड़ने के बाद अनुमानित इन-हैंड सैलरी 40 हजार से 60 हजार रुपये प्रतिमाह के बीच हो सकती है.

See also  छात्रों को लुभाने के लिए कंपनियां बांट रही फ्री गिफ्ट:सोशल मीडिया कंपनियों पर 1400 से अधिक मुकदमों के अंदरूनी दस्तावेजों से खुलासा‎

ऐसे भरें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां Recruitment/Notification सेक्शन में जाकर Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक खोलें. नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

यह भी पढ़ें – बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required