UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे


अगर आपने UGC NET जून 2026 की परीक्षा दी है, तो आपके लिए अच्छी खबर है.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है. इसके साथ उम्मीदवारों को अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी देखने का मौका मिलेगा. इससे छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और रिजल्ट आने से पहले अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे.

जल्द जारी हो सकती है UGC NET Answer Key

UGC NET जून 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी. अब परीक्षा खत्म होने के बाद लाखों उम्मीदवार आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद है कि NTA जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा.

पिछले सालों का ट्रेंड क्या बताता है?

अगर पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड देखें तो NTA ने हर बार जुलाई के पहले सप्ताह में आंसर-की जारी की है.साल 2025 में परीक्षा 25 से 29 जून के बीच हुई थी और 6 जुलाई को आंसर-की जारी हुई थी. वहीं 2024 में 18 से 26 जून तक परीक्षा हुई और 6 जुलाई को ही आंसर-की आई थी. साल 2023 में भी परीक्षा 13 से 22 जून के बीच हुई थी और आंसर-की 6 जुलाई को जारी की गई थी. इसी ट्रेंड को देखते हुए उम्मीदवारों को उम्मीद है कि इस बार भी आंसर-की जल्द जारी हो सकती है.

आंसर-की के साथ क्या मिलेगा?

आंसर-की जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे. इससे वे अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर पाएंगे और यह समझ सकेंगे कि उनके कितने सवाल सही हुए हैं.

See also  What makes a ‘good’ engineering college? Why rankings alone may not tell the full story | Education News

यह भी पढ़ें – इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

अगर किसी जवाब पर आपत्ति हो तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर-की में किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसके लिए संबंधित सवाल के समर्थन में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और हर सवाल के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. सभी आपत्तियों की जांच के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा.

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Answer Key 2026

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.होमपेज पर UGC NET June 2026 Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Exam date out at unionbankonline.bank.in | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required