Padma Vibushan Teejan Bai Passes Away


  • Hindi News
  • Career
  • Padma Vibushan Teejan Bai Passes Away | July 6 Current Affairs INS Sudarshini US Independence Day

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रैंकिंग जारी

  • 5 जुलाई को ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रैंकिंग जारी हुई। इस रैंकिंग में भारत 125वें नंबर पर है।
  • साल 2025 में भारत इस रैंकिंग में 124वें नंबर पर था।
  • इस रैंकिंग में 10 देशों में ज्यादातर यूरोपीय और विकसित एशियाई देश शामिल हैं
  • इस रैंकिंग में टॉप 10 में स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क (संयुक्त), आयरलैंड, यूके, नॉर्वे और सिंगापुर शामिल हैं।
  • ये इंडेक्स वीजा-फ्री ट्रेवल के साथ-साथ इंवेस्टमेंट अपोर्चयूनिटी, लिविंग स्टैंडर्ड के आधार पर रैंकिंग जारी करती है।
  • ये इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है।
  • भारतीय नागरिकों को अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन, अंडोरा और यूएई सहित 88 जगहों पर जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है।
  • ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स को ग्लोबल मोबिलिटी (वैश्विक स्तर पर घूमने-फिरने की आजादी), निवेश की संभावना और लिविंग स्टैंडर्ड जैसी बातों को ध्यान में रखकर किया जाता है।
  • ये इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है।
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग ग्लोबल सिटीजन सोल्यूशन (GCS) जारी करता है।

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग ग्लोबल सिटीजन सोल्यूशन (GCS) जारी करता है।

2. पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन

  • 4 जुलाई को छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं।
  • तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाती थीं।
  • तीजन की अनोखी शैली सेपंडवानी को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक नई पहचान दिलाई।
  • तीजन महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत करने वालों में शामिल हैं।
  • 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय लोक कला में उनके असाधारण योगदान के लिए तीजन को 1987 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • 2003 में तीजन को पद्म भूषण से और 2019 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
See also  Ex-Google Employee Quits $4.25 Cr Job, Opens BBQ Restaurant in Texas

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

  • 4 जुलाई को वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने।
  • वैभव 15 साल 99 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।
  • वैभव ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था।
  • इंडिया-इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में चल रहा है।
  • दिसंबर 2024 में वैभव विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए क्रिकेट की शुरुआत की और सबसे कम उम्र के भारतीय लिस्ट-ए डेब्यू खिलाड़ियों में शामिल हुए।
  • वैभव ने 2026 में भारत को ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

इंटरनेशनल 4. INS सुदर्शिनी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ

  • 5 जुलाई को भारतीय नौसेना के सेलिंग पोर्ट INS सुदर्शिनी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
  • INS सुदर्शिनी हडसन नदी पर न्यूयॉर्क में आयोजित भव्य ‘परेड ऑफ सेल’ में हिस्सा शामिल हुआ।
  • ‘लोकायन 2026’ अभियान के तहत 13,000 नॉटिकल मील की दूरी तय कर न्यूयॉर्क पहुंचा।
  • अमेरिका अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है।
  • इस मौके पर न्यूयॉर्क में ‘यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्यू 250’ और ‘सेल250’ का आयोजन हुआ।
  • अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
  • INS सुदर्शिनी ने चार जुलाई को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट पर एंट्री की।
  • INS सुदर्शिनी समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए है।
  • इस परेड में दुनिया के कई देशों के जहाजों ने हिस्सा लिया।
See also  Raghu Rai Bhopal Gas Tragedy Photojournalist Passes Away

INS सुदर्शिनी

  • INS सुदर्शिनी भारतीय नौसेना का सेलिंग पोर्ट है।
  • INS सुदर्शिनी नौसेना के कैडेटों को समुद्रीनेविगेशन, लीडरशिप, और कल्चरल सेलिंग की ट्रेनिंग देना है।
  • INS सुदर्शिनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 2012 में शामिल हुआ था।
  • INS सुदर्शिनी UK के प्रसिद्ध नौसैनिक वास्तुकार कॉलिन मुडी ने डिजाइन किया था।
  • 1997 में शामिल किए गए INS तरंगिनी का ही एक ‘सिस्टर शिप’ है।
INS सुदर्शिनी का होम पोर्ट कोच्चि है।

INS सुदर्शिनी का होम पोर्ट कोच्चि है।

उद्घाटन

5. पीएम मोदी ने गुजरात सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया

  • 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया।
  • उद्घाटन के साथ ही इसके ओएसएटी (OSAT) प्लांट में प्रोडक्शन भी शुरू हुआ।
  • ये सुविधा CG पावर, जापान की रेनेसस इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का एक जॉइंट वेंचर है।
  • ये पावर प्लांट CG पावर प्लांट एंड इंडस्ट्रियल सोल्यूशन्स, रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स जापान और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, थाईलैंड का एक जॉइंट वेंचर है।
  • इसकी लागत लगभग 7,600 करोड़ रुपए है।
  • इस प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स की पैकेजिंग, असेंबली और टेस्टिंग की जाएगी।
  • पीएम मोदी के मुताबिक, प्लांट में हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी।
  • प्लांट से हर साल 500 करोड़ चिप बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया।

मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया।

आज का इतिहास

  • 1885 में प्रसिद्ध फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज रोधी टीके की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की।
  • 1892 में दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के तौर पर चुने जाने वालेपहले भारतीय बने।
  • 1944 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सिंगापुर से रेडियो प्रसारण के दौरान महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया था।
  • 1964 में दक्षिण-पूर्व अफ्रीकी देश मलावी को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
See also  JEE Advanced 2026: Record Girls Qualify

———————–

ये खबर भी पढ़ेंगे…

प्रशांत लोखंडे CBSE के नए चेयरमैन बने:भारत में ई-रिक्शा कंट्रोल करने वाले चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध, 4 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required