UP TET 2026: यूपी टीईटी पहले दिन की परीक्षा संपन्न, AI कैमरों ने पकड़े 15 ‘मुन्नाभाई’, जानें कितनी रही अटेंडेंस?


उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी (UP TET 2026) के पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा बेहद शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई. पहले दिन की इस परीक्षा में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम देखने को मिले. मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कड़ाई का ही नतीजा था कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दूसरों के नाम पर परीक्षा देने आए 15 फर्जी परीक्षार्थी रंगे हाथों दबोच लिए गए. यह जानकारी यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी.

AI कैमरों की पैनी नजर से नहीं बच पाए ‘मुन्नाभाई’

इस बार की परीक्षा में नकल रोकने के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसके आगे नकल माफिया और फर्जी परीक्षार्थियों की एक न चली. परीक्षा के पहले दिन आयोग ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 15 फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कराया. ये लोग असली अभ्यर्थियों की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे.

  • फर्स्ट शिफ्ट: सुबह की पहली पाली में मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था और एआई कैमरों की मदद से सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए.
  • सेकेंड शिफ्ट: दूसरी पाली में आयोग ने कड़ाई बरतते हुए आठ और जालसाजों को दबोचा.

पकड़े गए इन सभी 15 फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ आयोग ने सख्त एक्शन लिया. इन सभी को दस्तावेजी सबूतों के साथ स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अब इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है.

See also  JAC 12th Result 2026: Jharkhand Board Class 12 Science, Arts, and Commerce results expected soon at jacresults.com

84.76% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला. पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का उपस्थिति प्रतिशत शानदार रहा.

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: दोनों पालियों के लिए कुल 8,07,636 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
  • कुल उपस्थित अभ्यर्थी: इनमें से 6,84,614 यानी 84.76 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में भाग लिया.
  • महिलाओं की उपस्थिति: महिला अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति का प्रतिशत 84.69% रहा.
  • पुरुषों की उपस्थिति: पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति का ग्राफ 84.86% दर्ज किया गया.

60 जिलों में बनाए गए थे 955 परीक्षा केंद्र

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है, जहां कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. आयोग ने बताया कि यूपी टीईटी 2026 की यह परीक्षा 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 4 जुलाई तक चलेगी. 

AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हुई लाइव मॉनिटरिंग

इस बार परीक्षा में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती गई. आयोग के मुख्यालय में अत्याधुनिक एआई इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया था. इस कंट्रोल रूम के जरिए प्रदेश के सभी 955 परीक्षा केंद्रों पर सीधी नजर रखी जा रही थी. परीक्षा के दौरान खुद आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, आयोग के सभी सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उपसचिव कंट्रोल रूम में मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  Madras University result 2026 declared for UG 1st to 4th semesters at unom.ac.in: Direct link to download scorecards



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required