CUET नहीं दिया या नंबर आए कम? फिर भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में मिल सकता है एडमिशन, जानिए तरीका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • CUET के बिना दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश के विकल्प मौजूद.
  • SOL, NCWEB में 12वीं के अंकों से दाखिला मिलेगा छात्राओं को.
  • विदेशी भाषा, डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेट कोर्स को CUET आवश्यक नहीं.
  • आवेदन जून-जुलाई में खुलते हैं, डीयू वेबसाइट पर नज़र रखें.

यदि आपने भी CUET UG 2026 की परीक्षा नहीं दी है या फिर आपका स्कोर उम्मीद के मुताबिक कम आया है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कुछ ऐसे एडमिशन ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं, जिनके जरिए बिना CUET स्कोर के भी कुछ कोर्स में दाखिला मिल सकता है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमित कॉलेजों में ज्यादातर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन CUET के आधार पर ही होता है. लेकिन स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) और कई सर्टिफिकेट कोर्स ऐसे हैं, जहां CUET स्कोर जरूरी नहीं है.

12वीं के अंकों से मिलेगा एडमिशन

SOL में दाखिले के लिए छात्रों का चयन मुख्य रूप से 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है. यहां बीए, बीकॉम, बीबीए, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज समेत कई कोर्स उपलब्ध हैं. जो छात्र नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है.

सिर्फ छात्राओं के लिए NCWEB

दिल्ली की रहने वाली छात्राएं NCWEB के जरिए भी बिना CUET के एडमिशन ले सकती हैं. यहां बीए और बीकॉम जैसे कोर्स में प्रवेश 12वीं के ‘बेस्ट फोर’ विषयों के अंकों के आधार पर दिया जाता है.

See also  UP Home Guard result 2026 released at uppbpb.gov.in; 1,07,221 candidates shortlisted for PST: Direct link here

इन सर्टिफिकेट कोर्स में भी नहीं चाहिए CUET

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज विदेशी भाषाओं जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश और चीनी के अलावा डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस जैसे प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स भी कराते हैं. इन कोर्स में दाखिले के लिए CUET स्कोर की जरूरत नहीं होती. कुछ कोर्स मेरिट के आधार पर और कुछ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें देते हैं.

यह भी पढ़ें  – CBSE की पोल खोलने वाले 12वीं के स्टूडेंट सार्थक सिद्धांत ने लॉन्च किया पोर्टल, 1.66 करोड़ सरकारी रिकॉर्ड किए सार्वजनिक

आवेदन कैसे करें?

SOL और NCWEB में एडमिशन के लिए छात्रों को अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वहीं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए संबंधित कॉलेज में सीधे आवेदन करना होगा. आवेदन के समय 12वीं की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें.

कब शुरू होंगे आवेदन?

इन एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए आवेदन आमतौर पर जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई में शुरू होते हैं. इसलिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि आवेदन, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग से जुड़ा कोई भी अपडेट न छूटे. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें  – HSSC Jobs 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NALCO में 268 पदों पर निकली वैकेंसी, ITI और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required