DU Admission 2026 : DU में एडमिशन शुरू, CBSE के री-वैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र क्या करें?


DU Admission 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन छात्रों ने CUET (UG) 2026 परीक्षा दी है और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

इसी बीच CBSE कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए भी बड़ी अपडेट सामने आई है, जिन्होंने अपने बोर्ड रिजल्ट के री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था और अभी तक संशोधित रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया को लेकर जरूरी जानकारी दी है. तो आइए जानते हैं कि CBSE के री-वैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र क्या करें?

CBSE के री-वैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र क्या करें?

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जिन CBSE छात्रों ने कक्षा 12 के रिजल्ट का री-वैल्यूएशन कराया है, लेकिन अभी तक संशोधित रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, वे CSAS पोर्टल पर फिलहाल अपने पुराने यानी री-वैल्यूएशन से पहले वाले बोर्ड नंबर दर्ज करें. जब CBSE की ओर से संशोधित रिजल्ट जारी हो जाए, तब छात्र अपने नंबर अपडेट कर सकते हैं.

DU ने छात्रों को दी यह सलाह

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन डीन हनीत गांधी ने कहा कि जिन छात्रों का री-वैल्यूएशन रिजल्ट अभी नहीं आया है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि CSAS पोर्टल कई हफ्तों तक खुला रहेगा. ऐसे में छात्र संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद आसानी से अपने नंबर अपडेट कर सकेंगे. इसके साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि अंडरग्रेजुएट एडमिशन में मेन CUET (UG) 2026 का स्कोर होगा. कक्षा 12 के नंबरों का इस्तेमाल केवल यह तय करने के लिए किया जाएगा कि छात्र 12वीं पास है. इसके अलावा अगर दो या ज्यादा छात्रों के CUET नंबर समान होते हैं, तो टाई-ब्रेकर की स्थिति में 12वीं के नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

See also  PSEB Results 12th Class 2026: Punjab Board To Release 12th Scorecards Soon, Check Steps To Download | Education and Career News

यह भी पढ़ें –  CBSE Re-evaluation 2026: CBSE ने फिर की गड़बड़ी! वेदांत ने जिसके लिए आवेदन नहीं किया उस सब्जेक्ट में बढ़ाए 2 नंबर, पहले बदल दी थी कॉपियां

CUET स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन

यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सभी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन CUET (UG) 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को जिस कोर्स में एडमिशन लेना है, उसके लिए तय योग्यता शर्तों को भी पूरा करना होगा. इन सभी शर्तों की जानकारी यूनिवर्सिटी के इंफॉर्मेशन बुलेटिन 2026 में दी गई है.

CSAS पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार उम्मीदवार केवल अपने CUET (UG) 2026 एप्लीकेशन नंबर की मदद से CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 67 कॉलेजों में 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार करीब 71 हजार अंडरग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – CBSE Class 10th Second Board Result 2026 : CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Who is Aditi Yadav? UP CM Yogi Adityanath defends Akhilesh Yadav’s daughter and UCL student at centre of social media row

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required