NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर! फीस रिफंड का पोर्टल खुला, 30 जून से पहले करें ये जरूरी काम  


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सुरक्षा के लिए लॉगिन पर OTP आधारित प्रमाणीकरण अनिवार्य.

नीट पेपर लीक के बाद नीट री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऐसे सभी कैंडिडेट्स के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू की है. इसके लिए स्टूडेंट्स को  बैंक खाते की जानकारी कन्फर्म या अपडेट करनी होगी. ये सुविधा NTA के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है. बैंक डिटेल अपडेट करने या कन्फर्म करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक है.

यदि आपने पहले से जो बैंक अकाउंट की जानकारी दी थी, वह सही है, तो आपको सिर्फ अपने लॉगिन में जाकर उसे कन्फर्म करना होगा. अगर बैंक अकाउंट बदल गया है या पहले दी गई जानकारी में कोई गलती है, तो नया बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड देना होगा. इसके साथ कैंसिल चेक या पासबुक की कॉपी भी अपलोड होगी.

NTA ने उन कैंडिडेट्स को भी राहत दी है जिन्होंने आवेदन के समय ‘No Refund’ का विकल्प चुना था. अब ऐसे उम्मीदवार भी अपनी पसंद बदल सकते हैं और फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानी अगर आपने पहले रिफंड नहीं लेने का विकल्प चुना था, तब भी अब आपके पास फैसला बदलने का मौका है.

दी गई ये सुविधा

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार पोर्टल पर OTP आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) की सुविधा दी गई है. लॉगिन के दौरान उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा. OTP डालने के बाद ही बैंक डिटेल अपडेट या कन्फर्म की जा सकेगी.

See also  Jagannath Rath Yatra school holidays 2026; check state-wise schools closure list for July 16

यह भी पढ़ें – घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट

NTA ने दी चेतावनी

NTA ने उम्मीदवारों को साफ तौर पर चेतावनी भी दी है कि बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड भरते समय पूरी सावधानी बरतें. एक छोटी सी गलती की वजह से रिफंड मिलने में परेशानी हो सकती है. इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें. एजेंसी ने ये भी कहा है कि NTA कभी भी उम्मीदवारों को फोन, SMS या ई-मेल करके OTP, पासवर्ड या अन्य जानकारी नहीं मांगती.

अगर किसी कैंडिडेट को बैंक डिटेल अपडेट करने या फिर फीस रिफंड से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो ऐसे में वे NTA हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी मदद ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें – संस्कृत और फारसी जैसे विषयों से दूरी बना रहे छात्र, कम एप्लिकेशन मिलने पर जामिया ने बंद किए 5 कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

See also  PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required