Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director


  • Hindi News
  • Career
  • Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director | India News

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक होंगे

  • 25 जून को केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक तय किया।
  • महेश 30 जून को कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे।
  • महेश दीक्षित 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे पेशे से डॉक्टर रहे, बाद में IPS सेवा में शामिल हुए।
  • केंद्र सरकार ने महेश को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है।
  • महेश अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय IB की श्रीनगर यूनिट के प्रमुख थे।
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है।
  • IB के प्रमुख के रूप में महेश दीक्षित पर आतंकवाद विरोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा होगा।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

महेश दीक्षित को नेशनल सिक्‍योरिटी के मामलों में 26 सालों का अनुभव है।

महेश दीक्षित को नेशनल सिक्‍योरिटी के मामलों में 26 सालों का अनुभव है।

2. सरकार ने कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटाईं

  • 25 जून को केंद्र सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं।
  • अब होटल, रेस्तरां, उद्योग और अन्य व्यावसायिक खरीदारों को पहले की तरह LPG उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध खत्‍म होने के बाद ये फैसला लिया गया है।
  • संकट के दौरान बंद की गई बल्क LPG आपूर्ति भी फिर शुरू की गई है। फिलहाल इसे संकट-पूर्व खपत के 50% तक बहाल किया गया है।
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
  • युद्ध के दौरान ग्‍लोबल क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब 73.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।
  • सरकार ने घरेलू LPG की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखते हुए C3-C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम का कुछ हिस्सा फिर से पेट्रोकेमिकल उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।
  • साथ ही घरेलू LPG उत्पादन को कम से कम 40 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन बनाए रखने का लक्ष्य रखा है।
See also  ADRE 2024 exam concludes, results ‘latest by February’ | Jobs News

3. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव और सदस्य का इस्तीफा

  • 26 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।
  • दोनों के इस्तीफे ऐसे समय आए हैं जब राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है।
  • दोनों ने जारी विवाद के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों को छोड़ दिया है।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में दर्ज पहली FIR के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत टॉप पर रहा

  • 26 जून को समाप्त हुई ISSF जूनियर वर्ल्‍ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारत मेडल टेबल पर टॉप पर रहा।
  • यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित हुई।
  • भारत ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारत 24 मेडल के साथ टॉप पर रहा।
  • भारत की ओर से सेजल काम्बले ने 2, जबकी समीर, रोहत कन्यान, वंशिका चौधरी, नव्या बिश्नोई और प्रीतम केंद्रे ने एक – एक गोल्ड मेडल जीता।
  • ISSF यानी इंटरनेशनल शूटिंग स्‍पोर्ट्स फेडरेशन निशानेबाजी खेलों की वैश्विक नियामक संस्था है।
खेल मंत्रालय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण के लिए मदद का वादा किया।

खेल मंत्रालय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण के लिए मदद का वादा किया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. भारत और अमेरिका के बीच AI और चिप्स पर राउंडटेबल बैठक

  • 26 जून को भारत और अमेरिका के बीच तकनीक सहयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
  • इस चर्चा का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर चिप्स था।
  • बैठक में सरकार, उद्योग और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने भाग लिया और AI व चिप निर्माण में संयुक्त निवेश और रीसर्च को बढ़ावा देने पर विचार किया।
  • दोनों देशों ने विश्वसनीय और सुरक्षित सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर जोर दिया।
  • अमेरिका ने आश्वासन दिया कि वह भारत को AI तकनीक की आपूर्ति में कटौती नहीं करेगा।
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव ने इसमें भारत का पक्ष रखा।
  • अमेरिका ने ‘एंथ्रोपिक फेबल’ जैसे आधुनिक AI मॉडल्स के भारत में रोलआउट पर भी बात की।
  • सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग स्मार्टफोन से लेकर लड़ाकू विमानों तक हर आधुनिक मशीन में होता है।
See also  Gen-Z devoting 1 hour in a week to upskilling for career growth: Udemy report | Jobs News

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

6. अमित शाह ने नेशनल एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया

  • 26 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया।
  • शाह ने नई दिल्‍ली में नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी किया।
  • विजन डॉक्यूमेंट के तहत केंद्रीय और राज्य एजेंसियों द्वारा जब्त 2,09,500 किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा, जिसकी कीमत लगभग 6,000 करोड़ रुपए है।
  • विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) जारी किया गया, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रणनीति तय की गई।
  • रोडमैप की 3 प्रमुख बातें- नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, नशा-मुक्ति एवं पुनर्वास और जन-जागरूकता एवं रोकथाम है।
  • रोडमैप का उद्देश्य भारत को 2047 तक नशा-मुक्त बनाना है।
  • इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।
  • सरकार ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई पर लगाम लगाने के लिए वित्तीय जांच को भी तेज करेगी।
  • NCORD बैठक में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

7. वेनेजुएला को सहायता देने के लिए ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू

  • 26 जून को भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया।
  • स्पेनिश भाषा में ‘अमिस्ताद’ का अर्थ ‘मित्रता’ होता है।
  • भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इसमें 35 टन से अधिक जरूरी राहत सामग्री भेजी गई है।
  • इसके अलावा भारतीय सेना की 41 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम और एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट वेनेजुएला भेजी गई है।
  • इस अभियान का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत उपलब्ध कराना है।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस ऑपरेशन की घोषणा की।
  • वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • ऑपरेशन अमिस्ताद का उद्देश्य वेनेजुएला के पुनर्निर्माण प्रयासों में मदद करना है।
  • भारत और वेनेजुएला के बीच पुराने द्विपक्षीय संबंध रहे हैं।
See also  विशाखापत्तनम में देश का पहला AI हब बनेगा:जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत ने 3 गोल्ड जीते, 30 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
राहत सामग्री में 35 टन दवाईयां और मेडिकल सप्‍लाई शामिल हैं।

राहत सामग्री में 35 टन दवाईयां और मेडिकल सप्‍लाई शामिल हैं।

आज का इतिहास (27 जून)

  • 1693 में लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
  • 1964 में प्रसिद्ध एथलीट ‘पी. टी. उषा’ का जन्म हुआ।
  • 1839 में सिख साम्राज्य के महान संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।
  • 1957 में ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 25 वर्ष के शोध के बाद बताया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
  • 1964 में दिल्ली के तीन मूर्ति भवन को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के संग्रहालय में बदलने का निर्णय लिया गया।

——————

करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें…

FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया: वेनेजुएला में भूकंप के चलते राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित; 26 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required