NEET Re-Exam Answer Key 2026: री-NEET 2026 की आंसर-की जारी, अब घर बैठे जानें कितने आएंगे नंबर


री-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 जून को री-NEET की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं. साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो 28 जून 2026 तक उसे दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है.

NTA के अनुसार, 21 जून को आयोजित री-NEET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ मिलान कर सकते हैं. इससे छात्रों को रिजल्ट से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी.

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आंसर-की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. NTA द्वारा गठित विषय विशेषज्ञों की टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी. यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे अंतिम आंसर-की में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः  मेडिकल कॉलेजों में HOD बदलने के नियम पर अभी फैसला नहीं, NMC ने दी सफाई

रिस्पॉन्स शीट से निकालें संभावित स्कोर

छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की का मिलान करके अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं. NEET में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है. हालांकि अंतिम स्कोर और परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर ही तय होंगे.

See also  NEHU Result 2026 OUT at exams.nehu.ac.in; download UG and PG semester marksheets here

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. इसके बाद “Provisional Answer Key for NEET UG 2026” लिंक पर क्लिक करें. आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है.

फाइनल आंसर-की के बाद आएगा रिजल्ट

28 जून तक प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा. इसके बाद NEET UG 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा. फिलहाल छात्रों की नजर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट पर टिकी हुई है, क्योंकि इन्हीं के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

यह भी पढ़ेंः स्टूडेंट्स के लिए जैकपॉट, कनाडा में मुफ्त पढ़ाई; हर महीने 1.5 लाख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required