ISRO URSC Internship 2026 : ISRO में इंटर्नशिप का मौका, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी एंट्री; जानें डिटेल्स


ISRO URSC Internship 2026 : अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है. ISRO के प्रमुख केंद्र यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. इस इंटर्नशिप के जरिए स्टूडेंट्स को सैटेलाइट डिजाइन, स्पेस सिस्टम और रियल रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए खास है जो अपनी पढ़ाई के दौरान एक्सपिरियंस हासिल करना चाहते हैं और अंतरिक्ष तकनीक की दुनिया को करीब से समझना चाहते हैं. यह इंटर्नशिप में प्रोजेक्ट अलॉटमेंट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, इसलिए इच्छुक छात्रों को समय रहते आवेदन की तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए. 

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर के अनुसार इंटर्नशिप के लिए अगली आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी. आवेदन तय समय के दौरान ही एक्सेप्ट किए जाएंगे. सीटों की संख्या सीमित होने के कारण आवेदन विंडो खुलते ही जल्द आवेदन करना छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा. 

क्या है ISRO URSC Internship Program?

ISRO URSC Internship 2026 एक स्ट्रक्चर अकादमिक इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जिसे यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर के तहत संचालित किया जाता है. यह केंद्र भारत के अंतरिक्ष मिशनों के लिए सैटेलाइट डिजाइन, ग्रोथ और इंटीग्रेशन का जरूरी काम  करता है. इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को सैटेलाइट तकनीक, स्पेस सिस्टम और रिसर्च से जुड़े रियल कामों को समझने और उनमें योगदान देने का अवसर मिलेगा. स्टूडेंट्स को चल रही तकनीकी और रिसर्च एक्टिविटी से जोड़ा जाएगा, जहां विशेषज्ञ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ काम करेंगे. 

See also  Before the internet connected billions, Narinder Kapany laid the foundation: Here's why he's called the Father of Fiber Optics

कैसे मिलेगा प्रोजेक्ट?

इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कोर्स और उपलब्ध परियोजनाओं के आधार पर अलग-अलग तकनीकी ग्रुप में रखा जाएगा. संस्थान यह तय करेगा कि छात्रों को उनके अध्ययन क्षेत्र और स्किल्स के अनुरूप प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिले.काम में डिजाइन सपोर्ट, विश्लेषण, सिमुलेशन, टेस्टिंग सहायता, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रिसर्च या सैटेलाइट सिस्टम से जुड़े डॉक्यूमेंटेशन जैसे काम शामिल हो सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवारों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से UG, PG या PhD कर रहे छात्र, भारत या विदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्र और ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने UG या PG पूरा कर लिया है और कोर्स पूरा होने के छह महीने के भीतर इंटर्नशिप करना चाहते हैं. इसके अलावा आवेदक का नियमित ऑन-कैंपस छात्र होना जरूरी है. आवेदन करने वाले छात्र कम से कम पांचवें सेमेस्टर या तीसरे साल में होने चाहिए. 
 
कितना होगा इंटर्नशिप का टाइम?

ISRO URSC Internship आमतौर पर 4 से 6 हफ्ते की होती है. टाइम संबंधित प्रोजेक्ट और शैक्षणिक जरूरत के अनुसार तय किया जाता है. यह पूरी तरह ऑन-साइट इंटर्नशिप होगी, यानी चयनित छात्रों को URSC कैंपस में उपस्थित रहकर काम करना होगा. उन्हें संबंधित डिवीजन के तहत तय समय का पालन करना होगा. 

कैसे होगा चयन?

इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन संस्थान की तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा. इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी. इसके बाद उनकी शैक्षणिक योग्यता और पढ़ाई के विषय का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे यह देखा जा सके कि उनका बैकग्राउंड उपलब्ध प्रोजेक्ट्स से कितना मेल खाता है फिर संबंधित तकनीकी विभाग उम्मीदवार की उपयुक्तता की समीक्षा करेगा. अंतिम चयन और मंजूरी URSC के अधिकृत विभाग के तहत दी जाएगी. संस्थान ने साफ किया है कि केवल पात्रता पूरी कर लेने से चयन तय नहीं होता है. इंटर्नशिप का मौका प्रोजेक्ट की उपलब्धता और उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के आधार पर दिया जाएगा. 

See also  JKSSB Exam Calendar 2026 released with complete September to December recruitment examination schedule

यह भी पढ़ें – NEET Re-Exam 2026 : 22.79 लाख स्टूडेंट्स, 1.29 लाख MBBS सीटें… 1 सीट पर 18 दावेदार, जानें कितना मुश्किल है डॉक्टर बनना?

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मौका

URSC ने बताया है कि इंटर्नशिप आवंटन फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व यानी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. सीटों की संख्या सीमित है और हर साल केवल सीमित संख्या में छात्रों को मौका दिया जाता है. ऐसे में आवेदन शुरू होते ही जल्द आवेदन करना जरूरी होगा. 

स्टाइपेंड और रहने की सुविधा नहीं मिलेगी

इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी. संस्थान की ओर से कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा. साथ ही रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. इसके अलावा परिवहन सुविधा नहीं मिलेगी. कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. 

आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे?

आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे. इनमें बोनाफाइड सर्टिफिकेट या संस्थान की अनुशंसा पत्र, शैक्षणिक मार्कशीट या ट्रांसक्रिप्ट, CV या रिज्यूमे, वैध सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं. वहीं केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जमा किए गए आवेदन ही एक्सेप्ट किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें – Rajasthan University Exam Controversy: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम के दौरान बड़ी गड़बड़ी, पेपर की जगह बांट दी आंसर-की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Laid off at 24, rethinking success: Why one former Meta employee believes AI is reshaping careers faster than expected

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required