ugc net 2026 pwd scribe portal open deadline june 20


हालिए में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून 2026 को एक सार्वजानिक सूचना जारी कर यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की सुविधा शुरु की है। इस तरह की सुविधा सिर्फ उन Persons With Disabilities (PWD) और Person with Benchmark Disabilities(PwBD) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जो कि परीक्षा का स्क्राइब सुविधा लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी स्क्राइब की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। 

कब तक जमा कर सकते हैं स्क्राइब जानकारी?

NTA ने बताया है कि कार्यक्रम के अनुसार, स्क्राइब डिटेल्स को जमा कर सकते हैं पोर्टल को निम्न अवधि तक ओपन रहेगा- 

 – स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की शुरुआत- 18 जून 2026

 – अंतिम तिथि- 20 जून 2026

 – अंतिम समय- शाम 5 बजे तक 

कब है परीक्षा?

एनटीए के मुताबिक, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निम्न तिथियों में आयोजित की जाएगी-

 – 22 जून 2026

-23 जून 2026

-24 जून 2026

-25 जून 2026

-29 जून 2026

-30 जून 2026

इसके अलावा, एनटीए पहले से ही अभ्यर्थियों को एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी उपलब्ध करा चुकी है। परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके है।

किन लोगों को दिखेगा विकल्प

एनटीए ने बताया है कि सिर्फ “Register Scribe Details” बटन केवल उन्हीं PwD और PwBD उम्मीदवारों के लॉगिन में दिखाई देगा, जो स्क्राइब सुविधा प्राप्त करने के पात्र हैं। इसलिए अन्य उम्मीदवारों को यह ऑप्शन नजर नहीं आएगा।

See also  NTA JEE Main Result 2026 Session 2: Plan B If Your Score Is Low | Education and Career News

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

 – सबसे पहले स्क्राइब की जानकारी पढ़ लें इसके बाद सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक भरें।

 – जमा की गई डिटेल्स परीक्षा प्रक्रिया में इस्तेमाल होगी।

 – इसलिए गलत या अधूरी जानकारी से परीक्षा का समय समस्या हो सकती है।

 – अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या नया पंजीकरण संभव नहीं हो सकता है।

ऐसे करें स्क्राइब डिटेल्स रजिस्टर

  – सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

 – इसके बाद अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

 – उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध  “Register Scribe Details” ऑप्शन पर क्लिक करें।

 – स्क्राइब से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

 – इसके बाद सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

 – अब आप सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और बाद की जानकारी  “View Application Form” और कन्फर्मेशन पृष्ठ दिखाई देगा। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required