UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई? 


UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डिपार्टमेंट के अंतर्गत यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें ग्रुप सी नर्सिंग ऑफिसर के कुल 196 पदों की घोषणा की गई है. इन पदों पर भर्ती के लिए 12 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी. वहीं इच्छुक उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी की जांच कर अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है. 

कब से शुरू होंगे आवेदन और कब है आखिरी डेट?

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो चुकी है, जो की 2 जुलाई शाम 5:00 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को 6 से 7 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन पत्रों में संशोधन करने का अवसर भी मिलेगा. 

नर्सिंग ऑफिसर के कौन-कौन से पद खाली? 

यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत ग्रुप सी नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए कुल 196 रिक्तियों की घोषणा की गई है. यह रिक्तियां अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि यूआर, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस में बांटी गई है. इसमें नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के कुल 157 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें 126 पद डिग्री धारकों और 31 पद डिप्लोमा धारकों के लिए है. वहीं पुरुष नर्सिंग ऑफिसर के लिए कुल 39 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें 31 डिप्लोमा पदों को और 8 पद डिग्री धारकों के लिए निर्धारित है. 

See also  CHSE Odisha 12 Result 2026 Live Updates: Odisha Plus Two Results Date, Time Direct Link at chseodisha.nic.in, results.odisha.gov.in

कौन कर सकता है नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन? 

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करना होगा. नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है. वहीं आयु की गणना 1 जुलाई 2025 तक की जाएगी. उत्तराखंड के आरक्षित कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों में छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. उन्हें उत्तराखंड नर्सिंग एवं दाई परिषद या भारतीय नर्सिंग एवं दाई परिषद में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है. इसके अलावा पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए. वहीं ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास प्रांतीय सेवा में कम से कम दो वर्ष की सेवा का सर्टिफिकेट है या एनसीसी का बी या फिर सी सर्टिफिकेट है, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी. 

क्या है नर्सिंग ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया?

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर चयन प्रक्रिया 2026 बोर्ड की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा पर आधारित है. लिखित परीक्षा कुल 200 नंबर की होगी. पेपर वन में नर्सिंग से संबंधित सब्जेक्ट से होंगे और यह 100 नंबर का होगा. वहीं पेपर 2 में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन वाले सब्जेक्ट होंगे और यह भी 100 नंबर का होगा. इसके अलावा हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.  वहीं परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा. इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होगी. 

See also  DTE Maharashtra Polytechnic merit list 2026 to be released today; check steps to download here

ये भी पढ़ें-B.Ed छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप का सुनहरा मौका, सालाना इतने हजार तक मिल सकती है सहायता

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

  • नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले UKMSSB के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 2026 का लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें. 
  • इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करें. 
  • फीस पेमेंट करने के बाद आपका आवेदन जमा हो जाएगा, फ्यूचर के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर भी सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required