NEET री एग्जाम पेपर लीक अफवाहें झूठी, NTA ने Telegram स्कैम पर दी चेतावनी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • NTA ने NEET री-एग्जाम पेपर लीक की अफवाहों को नकारा.
  • टेलीग्राम पर ठग फर्जी पेपर बेचकर छात्रों से पैसे ऐंठ रहे हैं.
  • NTA और विशेषज्ञों ने फर्जी ‘प्रूफ’ से बचने की सलाह दी.

NEET री-एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही पेपर लीक की अफवाहों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सख्त बयान जारी किया है.NTA ने साफ किया है कि किसी भी तरह का पेपर लीक नहीं हुआ है और Telegram व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे सभी दावे पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी पर आधारित हैं. एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान स्रोत या चैनल पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.

NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने बताया कि NEET री-एग्जाम से जुड़ी कोई भी लीक या प्रश्नपत्र चोरी की घटना सामने नहीं आई है.उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और गलत जानकारी फैलाकर पैसे ऐंठ रहे हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित स्रोतों पर ही भरोसा करें.

Telegram पर फैल रहा बड़ा स्कैम
अधिकारियों के अनुसार, कुछ ठग Telegram पर फर्जी चैनल बनाकर छात्रों को निशाना बना रहे हैं. ये लोग दावा करते हैं कि उनके पास NEET री-एग्जाम का पेपर मौजूद है और इसके बदले 14,000 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की मांग करते हैं.ये स्कैमर्स फर्जी स्क्रीनशॉट, एडिटेड चैट और पुराने मैसेज दिखाकर छात्रों को भ्रमित करते हैं. असल में Telegram पर मैसेज एडिट करने की सुविधा होती है, जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी बातचीत को बदलकर असली जैसा दिखा सकता है. पैसे ट्रांसफर करने के बाद वापस मिलना लगभग असंभव होता है.

See also  MHT CET 2026 PCM first attempt answer key objection window closes today: Check steps to raise objections

यह भी पढ़ें – NEET यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश

IIT Madras के विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी
IIT Madras के विशेषज्ञों ने भी इस तरह के साइबर स्कैम को लेकर चेतावनी दी है.उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले “प्रूफ” कई बार पूरी तरह एडिटेड होते हैं और इन्हें सच मान लेना छात्रों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी भी कंटेंट को आसानी से बदला जा सकता है, इसलिए बिना जांच के किसी भी दावे पर भरोसा नहीं करना चाहिए.NTA ने सभी NEET अभ्यर्थियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे किसी भी अनजान Telegram या WhatsApp ग्रुप से दूर रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required